Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआध्यात्मिकउत्तराखंडनैनीताल

ब्रेकिंगः-बिभिन्न धर्म समुदाय से जुड़े लोगों की बैठक , एसडीएम द्वारा आगंतुक समस्त पदाधिकारियों से आगामी बकरीद त्यौहार को शांतिपूर्वक एवं सौहार्दपूर्ण भाव के साथ मनाए जाने की अपील की गई।

सरोवर नगरी में बिभिन्न धर्म समुदाय से जुड़े लोगों की बैठक हुई।

रिपोर्ट ललित जोशी।

सरोवर नगरी नैनीताल में बकरीद त्यौहार के दृष्टिगत रखते हुए कोतवाली मल्लीताल में एसडीएम नैनीताल प्रतीक जैन, एवं क्षेत्राधिकारी नैनीताल संदीप नेगी की अध्यक्षता में नैनीताल के निवासरत विभिन्न धर्म, समुदायों से जुड़े पीस कमेटी के पदाधिकारियों के साथ पीस कमेटी की मीटिंग आयोजित की गई है।
जिसमें एसडीएम नैनीताल द्वारा आगंतुक समस्त पदाधिकारियों से आगामी बकरीद त्यौहार को शांतिपूर्वक एवं सौहार्दपूर्ण भाव के साथ मनाए जाने की अपील की गई।

उनके द्वारा बताया गया कि नैनीताल क्षेत्र अंतर्गत पूर्व में भी सभी धर्म संप्रदाय से जुड़े लोग मिलजुल कर एक-दूसरे के धर्म समुदाय से जुड़े त्योहारों एवं सांस्कृतिक रीति-रिवाजों को शांतिपूर्ण ढंग से सेलिब्रेट करते आए हैं।

इसलिए इस बार भी पूर्व की भांति हम कौमी एकता को बरकरार रखते हुए आगामी त्योहारों को भी शांतिपूर्ण ढंग से मनाने में मिसाल कायम करेंगे।

पीस कमेटी मीटिंग मैं आगंतुक विभिन्न पदाधिकारियों से उनकी समस्याएं एवं सुझाव भी जाने गए।
आगामी पर्व के दौरान पीस कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा बताया गया कि त्योहारी सीजन के दौरान अधिकाधिक संख्या में पर्यटकों के नैनीताल पहुंचने की संभावना रहती है ।
अतः जिस के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था के संचालन एवं ट्रैफिक डायवर्जन पर विशेष ध्यान दिया जाए।
इस बीच संदीप नेगी क्षेत्राधिकारी नगर नैनीताल द्वारा बकरीद त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था एवं सुरक्षा ड्यूटी के दौरान संपूर्ण पुलिस व्यवस्था के संबंध में सभी को अवगत कराया गया तथा आश्वासित किया गया ।
नैनीताल पुलिस प्रशासन प्रत्येक परिस्थिति में सभी धर्म संप्रदाय के प्रति धर्मनिरपेक्ष रूप से अपने कर्तव्य का पालन करेंगे।

साथ ही यातायात व्यवस्था को भी सुगम बनाए रखने मैं भी प्रयासरत रहेंगे।

इस दौरान तल्लीताल, मल्लीताल, थानों के अलावा पीस कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।

Related posts

एम्स,( AIIMS), ऋषिकेश के सोशल आउटरीच सेल (Social Outreach Cell) द्वारा संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर (डॉ.) मीनू सिंह के मार्गदर्शन में किए गए एक व्यापक क्रॉस-सेक्शनल सर्वेक्षण में यह स्पष्ट हुआ है कि युवाओं का स्वास्थ्य एवं कल्याण (wellness) एक बहुआयामी संरचना है, न कि कोई एकल मापदंड।

khabargangakinareki

Uttarakhand Land ownership in limbo: 10 जिला मजिस्ट्रेटों ने रिपोर्ट में देरी की, Cabinet उप-समिति ने Uttarakhand में त्वरित कार्रवाई का आग्रह किया

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-पहाड़ों से पत्थरों व मलबा आने से भवाली नैनीताल मार्ग बन्द।

khabargangakinareki

Leave a Comment