Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

पूल्ड एवं नॉन-पूल्ड आवासों की मरम्मत एवं मौकरी कूड़ा स्थल के संबंध में बैठक आयोजित।

पूल्ड एवं नॉन-पूल्ड आवासों की मरम्मत एवं मौकरी कूड़ा स्थल के संबंध में बैठक आयोजित*

जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल की अध्यक्षता में पूल्ड हाउस एवं नॉन-पूल्ड हाउस आवासों की मरम्मत में आ रही कठिनाइयों के निस्तारण तथा मौकरी कूड़ा स्थल के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में आवासों की मरम्मत, आवंटन एवं कूड़ा स्थल से संबंधित विभिन्न प्रकरणों पर चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि टाइप-वन के जितने भी आवास बंद अथवा सील पड़े हैं, उनका नियमानुसार लॉटरी के माध्यम से आवंटन किया जाए। साथ ही पुनर्वास विभाग की जिन बिल्डिंगों की मरम्मत अथवा ध्वस्तीकरण किया जाना है, उनकी सूची तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को रेवेन्यू एवं रेंट से संबंधित सूची भी तैयार करने को कहा।

मौकरी कूड़ा स्थल के संबंध में जिलाधिकारी ने ईओ नगर पालिका वासुदेव डंगवाल को निर्देश दिए कि सर्वप्रथम स्थल से लिगेसी वेस्ट हटाने की कार्रवाई की जाए। इसके पश्चात लोक निर्माण विभाग चंबा द्वारा वहां सुरक्षा दीवार (वॉल) का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए अधिशासी अभियंता लोनिवि चंबा को आवश्यक एस्टीमेट तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कार्यों में अनावश्यक विलंब न करते हुए समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Related posts

ब्रेकिंग:-कांग्रेस पार्टी ने की OBC (अन्य पिछड़ा वर्ग ) विभाग में ब्लॉक अध्यक्षों की सूची जारी।

khabargangakinareki

अन्तराष्ट्रीय संस्था राॅयल सोसाइटी ऑफ केमिस्ट्री द्वारा किया जायेगा जनपद के बच्चों का मार्गदर्शन।

khabargangakinareki

Uttarakhand: 186 Atal उत्कृष्ट विद्यालयों की CBSE से संबद्धता इस साल खत्म नहीं हो रही, अगले शैक्षणिक सत्र के लिए फैसला टाला गया।

khabargangakinareki

Leave a Comment