Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडखेलटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवर

विशेष गहन पुनरीक्षण: टिहरी में 97.97 प्रतिशत नोटिसों की सुनवाई पूरी, दावे-आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया जारी।

विशेष गहन पुनरीक्षण: टिहरी में 97.97 प्रतिशत नोटिसों की सुनवाई पूरी, दावे-आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया जारी*

‎उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिला अधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत प्राप्त दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण की सुनवाई के संबंध में जनपद के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

‎उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत 14 जुलाई से 13 अगस्त 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की गईं। जनपद में प्राप्त दावे-आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया हेतु 31 अगस्त 2026 तक का लक्ष्य रखा गया है तथा 15 सितंबर 2026 को अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन प्रस्तावित है। बताया कि 14 जुलाई 2026 को प्रकाशित निर्वाचक नामावली के अनुसार जनपद की छह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 994 मतदान केंद्र तथा 4,63,628 मतदाता हैं।

‎उन्होंने बताया कि प्रकाशित निर्वाचक नामावली के उपरांत अनमैप एवं विसंगति की श्रेणी में चिह्नित निर्वाचकों को नोटिस वितरित कर सुनवाई की जा रही है। जनपद में कुल 1,17,501 नोटिस जारी एवं वितरित किए गए हैं, जिनमें से 1,15,115 नोटिसों की सुनवाई पूर्ण कर ली गई है। इस प्रकार जनपद में 97.97 प्रतिशत सुनवाई पूर्ण हो चुकी है, जबकि 2,386 नोटिसों पर सुनवाई शेष है।

‎विधानसभा क्षेत्र देवप्रयाग में सभी 19,131 नोटिसों की सुनवाई शत-प्रतिशत पूर्ण कर ली गई है। वहीं घनसाली में 97.74 प्रतिशत, नरेंद्रनगर में 96.87 प्रतिशत, प्रतापनगर में 99.12 प्रतिशत, टिहरी में 94.89 प्रतिशत तथा धनोल्टी में 99.36 प्रतिशत सुनवाई पूर्ण हुई है। शेष नोटिसों की सुनवाई निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने की कार्रवाई की जा रही है। जो कि शीघ्र ही पूर्ण कर ली जाएगी।

‎अर्ह नागरिकों एवं निर्वाचकों से प्राप्त दावे-आपत्तियों के संबंध में प्रारूप-6, 6क, 7 एवं 8 के कुल 3,964 आवेदन प्राप्त हुए हैं। पूर्व से लंबित प्रकरणों को मिलाकर निस्तारण हेतु कुल 6,990 प्रकरण उपलब्ध हैं। इनमें प्रारूप-6 के 4,229 प्रकरणों के सापेक्ष 18 नोटिस तथा प्रारूप-7 के 867 प्रकरणों के सापेक्ष 203 नोटिस जारी किए गए हैं। प्रारूप-6क एवं प्रारूप-8 के प्रकरणों में कोई नोटिस जारी नहीं किया गया है।

‎उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिला अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं निर्धारित नियमों के अनुरूप संपादित करने में सहयोग की अपेक्षा की।

‎आयोजित बैठक में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विजय तिवारी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी जवाहर सिंह, वरिष्ठ सहायक मनोज भट्ट, भाजपा राजेंद्र प्रसाद डोभाल, जयेन्द्र पंवार, कांग्रेस से गब्बर सिंह रावत, नवीन सेमवाल सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

Related posts

मुख्य विकास अधिकारी ने किया आनंद चौक ग्राम समूह पंपिंग पेयजल योजना का निरीक्षण।

khabargangakinareki

कम नमक के सेवन से रहेगी किडनी स्वस्थ – शराब और धूम्रपान का करें त्याग, चीनी का करें कम इस्तेमाल – विश्व गुर्दा दिवस पर एम्स में आयोजित हुआ नुक्कड़ नाटक।

khabargangakinareki

नरेंद्रनगर विधानसभा में विशेष गहन पुनरीक्षण  अभियान का अपर आयुक्त ने लिया जायजा।

khabargangakinareki

Leave a Comment