आज दिनांक 28 /9/26 को बाल विकास परियोजना भिलंगना टिहरी गढ़वाल में पोषण माह 2026 कार्यक्रम मनाया गया ।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि घनसाली विधानसभा के विधायक श्री शक्तिलाल शाह रहे ।
इस कार्यक्रम का संचालन सुपरवाइजर श्रीमती उषा श्रीयाल आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती सविता सेमवाल द्वारा किया गया।
बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती संगीता गोयल द्वारा माननीय विधायक जी का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया व कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला श्रीमती गोयल द्वारा बताया गया कि इस वर्ष दिनांक 9 सितंबर 26 से 8 अक्टूबर 26 तक पोषण माह का आयोजन करने के निर्देश भारत सरकार द्वारा दिए गए हैं। इस वर्ष के पोषण माह की थीम ॓आहार विविधता है जिस पर चर्चा की गई साथ ही यशस्वी प्रधानमंत्री जी के शासकीय काल को 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में आज आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत घनसाली विधायक जी एवं भारतीय जनता पार्टी की जिलाध्यक्ष श्रीमती इंदू डंगवाल जी द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र चवासेरा की आंगनवाड़ी कार्यकर्ती श्रीमती हेमलता एवं सहायिका श्रीमती शोभा देवी को शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया ।
अंत में परियोजना अधिकारी द्वारा विधायक जी, श्री विनय राणा वार्डसदस्य वार्ड नंबर2, श्रीमती मोनिका वार्ड सदस्य वार्ड नं 1 सामाजिक कार्यकर्ता सतीश सेमवाल , ग्राम वार्ड सदस्य श्री चिरंजी प्रसाद सेमवाल को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया ।कार्यक्रम में बाल विकास से सुपरवाइजर मीना, उर्मिला , कौशल्या , देवेश्वरी , मधुबाला व कृष्णा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सीता, देवेश्वरी ,रीना, रीना रतुड़ी,कुसुम आदि उपस्थित थे
