Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडखेलटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदुनियाभर की खबरराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

सीडीओ की अध्यक्षता में खनिज न्यास के अंतर्गत कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित, निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश।

सीडीओ की अध्यक्षता में खनिज न्यास के अंतर्गत कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित, निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश*

मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल की अध्यक्षता में आज खनिज न्यास के अंतर्गत संचालित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में लोक निर्माण विभाग के 28 प्रोजेक्ट्स की समीक्षा की गई। अवगत कराया गया कि कीर्तिनगर के सभी कार्य पूर्ण हो चुके हैं, जबकि नरेंद्रनगर के 7 कार्य पूर्ण हो गए हैं तथा शेष कार्य प्रगति पर हैं। इसके उपरांत ग्रामीण निर्माण विभाग, लघु सिंचाई, स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई।

सीडीओ ने विभिन्न कार्यों में आई आपत्तियों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जौनपुर के खंड विकास अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि डाइनिंग शेड का कार्य पूर्ण हो चुका है तथा सकलाना मोटर मार्ग का कार्य शीघ्र पूर्ण होने वाला है। इस पर सीडीओ ने सकलाना मोटर मार्ग का कार्य 30 नवंबर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इसी क्रम में घनसाली से नगर पंचायत चमियाला मोटर मार्ग का कार्य 30 दिसंबर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। सीडीओ द्वारा अमृत सरोवरों के जीर्णोद्धार कार्यों की भी समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य 30 नवंबर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। कुछ परियोजनाओं को विशेष परिस्थितियों के दृष्टिगत दिसंबर तक पूर्ण करने की छूट प्रदान की गई।

सीडीओ ने कहा कि खनिज न्यास के अंतर्गत संचालित सभी विकास कार्यों को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाए। साथ ही नवीन स्वीकृत कार्यों को भी समयबद्ध तरीके से प्रारंभ एवं पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में डीडीओ मो. असलम, प्रभारी खान अधिकारी रवि नेगी, अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग विशाल चौहान, अधिशासी अधिकारी ग्रामीण निर्माण विभाग घनसाली आलोक सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अमलेश कुमार सिंह, लघु सिंचाई विभाग से ब्रजेश कुमार गुप्ता, खंड विकास अधिकारी देवप्रयाग विनय बहुगुणा, नई टिहरी पीडब्ल्यूडी अधिशासी अभियंता आर.के. टम्टा, मुख्य शिक्षा अधिकारी कमला बड़वाल सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

 

Related posts

एम्स ऋषिकेश की हेली एंबुलेंस मेडिकल सेवा के विधिवत उद्घाटन को अभी एक पखवाड़े से अधिक का समय बाकी , यह सेवा बनने जा रही देश के अन्य बड़े सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों के लिए एक मिसाल।

khabargangakinareki

20 से अधिक कमरों वाले होटलों में एसटीपी/ईटीपी की जांच के लिए गठित होगी विशेष समिति।

khabargangakinareki

Aaj Ka Rashifal: 10 सितम्बर रविवार का पंचांग और राशिफल, जानिए कैसा रहेगा भाग्य…

cradmin

Leave a Comment