Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारराष्ट्रीय

ब्रेकिंग:-बारात ले जा रही कार नदी में गिरी, दूल्हे सहित 9 की मौत

राजस्थान: कोटा में बारात ले जा रही कार चंबल नदी में गिरने की खबर है मीडिया से मिल रही जानकारी के अनुसात दूल्हे सहित 9 की मौत का मामला सामने आया है।
आपको बताते चले कि राजस्थान के कोटा शहर में एक दुःखद हादसा सामने आया है, यहां बारात में शामिल कार अनियंत्रित होकर चंबल नदी में गिर गई, मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है।

मिल रही जानकारी के अनुसार कोटा जिले में रविवार तड़के एक बड़ा हादसा हो गया।
बताया जा रहा है कि यहां बरात ले जा रही एक कार (car) अनियंत्रित होकर कोटा के नयापुरा पुलिया से चंबल नदी में गिरने की सूचना है।
वही बताया जा रहा है कि इस दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मारे गए लोगों में दूल्हा भी शामिल है।
वही इस घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और प्रशासन द्वारा मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर 9 शवों को नदी से निकाला गया है।

वही बताया जा रहा है कि पुलिस के मुताबिक कार में मौजूद लोग बरात लेकर उज्जैन जा रहे थे।
वही रास्ते में कार अचानक अनियंत्रित होकर नदी में गिर गयी।
कोटा पुलिस ने बताया कि 7 शवों को गाड़ी से और अन्य 2 शवों को रेस्क्यू टीम ने पानी से बरामद किया है।

वही फिलहाल क्रेन की मदद से कार को नदी से बाहर निकालने का काम जारी है।
साथ ही पुलिस टीम द्वारा मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए MBS अस्पताल भेज दिया गया है।

Related posts

“आपदा को लेकर शासन-प्रशासन अलर्ट मोड में” “डीएम टिहरी का आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा जारी।”

khabargangakinareki

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने एनएच-34 का किया निरीक्षण दूरभाष पर दिये बीआरओ के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश ।

khabargangakinareki

मानव अधिकारों की जानकारी प्रत्येक व्यक्ति हो तथा जानकारी को अपने तक सीमित न रखकर अन्य लोगों को भी साझा करें-विशेष मॉनिटर, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग।‘

khabargangakinareki

Leave a Comment