Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्वास्थ्य

टिहरी वासियों को जल्द मिलेगी मेडिकल कॉलेज की सौगात, मिली मंजूरी।

टिहरी वासियों को जल्द मिलेगी मेडिकल कॉलेज की सौगात।

मेडिकल कॉलेज के संचालन हेतु प्रदेश सरकार ने दी मंजूरी।**

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं केंद्रीय ऊर्जा मंत्री जी की घोषणा के आलोक में जनपद टिहरी में की जाएगी मेडिकल कालेज की स्थापना।

उक्त आशय की जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्याम विजय ने कहा कि जनप्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन के प्रयास जल्द होगें फलीभूत।

मंगलवार को प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में मेडिकल कालेज को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय द्वारा भी प्रतिभाग किया।

उन्होंने बताया कि शिक्षा चिकित्सा विभाग के साथ आयोजित बैठक में स्वास्थ्य मंत्री जी ने कहा कि मा. मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय ऊर्जा मंत्री जी की घोषणा की भावना की रक्षा करना हम सबका प्रथम कर्तव्य है।

राज्य आंदोलन की भावना के अनुरूप राज्य के हर नागरिक तक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाना प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के उत्तराखंड के प्रति असीम स्नेह के आलोक में धामी सरकार अपना पहला कर्तव्य मानती है।

उनके द्वारा मेडिकल कॉलेज को लेकर भूमि से संबंधित सभी प्रक्रियाएं अविलंब पूर्ण करने को कहा गया।

बैठक में यह भी तय हुआ कि मेडिकल कालेज से संबंधित सभी आवश्यक संस्तुतियां राज्य सरकार पूर्ण करेगी तथा टीएचडीसी अस्पताल व मेडिकल कालेज का निर्माण करने के उपरान्त मेडिकल कॉलेज को राज्य सरकार को सौंप देगी।

क्षेत्रीय विधायक ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय ऊर्जा मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “आदमी की माया और पेड़ की छाया” तभी तक है, जब तक वह खड़ा है।

उन्होंने कहा कि विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों में आवश्यक है और टिहरी में मेडिकल कालेज की स्थापना इस भावना की रक्षा करता है।

टिहरी की स्थिति को देखते हुए हम इसे एक मेडिकल डेस्टिनेशन बना सकते हैं और स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक सर्वांगीण केंद्र के रूप में स्थापित कर सकते हैं।

अस्पताल और मेडिकल कालेज एक ही स्थान पर बनेगा, जिससे दोनों के संचालन में सुविधा होगी।

बैठक में मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य सलाहकार डा. आनन्द मोहन रतूडी, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, अधिशासी निदेशक टी.एच.डी.सी. एल.पी. जोशी तथा चिकित्सा शिक्षा के निदेशक डा. आशुतोष सायाना द्वारा प्रतिभाग किया गया।

 

Related posts

ED ने Ayush प्रवेश घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग का मामला शुरू किया, Uttar Pradesh में Ayurveda निदेशक SN Singh सहित 16 गिरफ्तार।”

khabargangakinareki

Uttarakhand Breaking News: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती, तबीयत में नहीं हो रहा सुधार

khabargangakinareki

अजब-गजब:-देवता को दान की गयी भूमि को बेचने पर भड़के ग्रामीण, डीएम कार्यलय में किया धरना प्रदर्शन।

khabargangakinareki

Leave a Comment