Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरीस्वास्थ्य

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद टिहरी में ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग‘ थीम पर किया गया योगाभ्यास।

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद टिहरी में ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग‘ थीम पर किया गया योगाभ्यास।‘‘

‘‘टिहरी गढ़वाल योग, चेतना और विरासत का केंद्र बने-विधायक टिहरी।‘‘

शनिवार 21 जून को 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद टिहरी गढ़वाल क्षेत्रान्तर्गत अलग-अलग स्थानों पर ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग‘ थीम पर कार्यक्रम आयोजित कर योगाभ्यास किया गया। जनपद मुख्यालय नई टिहरी में प्रताप इण्टर कॉलेज मैदान बौराड़ी में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय, विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष नगरपालिका परिषद् नई टिहरी मोहन रावत एवं जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस मौके पर आयुर्वेद विभाग से डॉ. सिद्धि मिश्रा ने योग प्रशिक्षकों की उपस्थिति मंे विभिन्न योगासन, योग मुद्राओं का अभ्यास करवाया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम मा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की उपस्थिति में विशाखापट्टनम आंध्र प्रदेश से तथा मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी की उपस्थिति में भराड़ीसैंण, गैरसैंण चमोली से जारी सम्बोधन को लोगों द्वारा सीधा प्रसारण के माध्यम से सुना गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि किशोर उपाध्याय ने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में पूरे विश्व में योगशक्ति को विस्तृत स्वरूप देने का काम किया गया है, इसके लिए उनके द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया, उन्हांेने कहा कि योग मानव को सर्वश्रेष्ठ श्रेणी में ले जाने का काम करता है।

योग सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपरा का हिस्सा है, जिसने संपूर्ण विश्व को जोड़ने का कार्य किया है। प्रसन्नता की बात है कि योग दिवस न केवल भारत अपितु संपूर्ण विश्व के लिए स्वास्थ्य, शांति और समरसता का प्रतीक बन चुका है। विशिष्ट अतिथि मोहन रावत ने सभी उपस्थितों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि यह शरीर, मन और आत्मा को संतुलित करने की प्रक्रिया है।

जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने आयुर्वेदिक विभाग के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम को लेकर बधाई देते हुए ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग‘ हेतु शुभकामनाए दी। उन्होंने कहा कि योग शारीरिक, मानसिक एवं सन्तुलित विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। योग आत्मानुशासन, संयम और मानसिक शांति का मार्ग है। योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल कर किसी भी क्षेत्र में सफलता पाई जा सकती है।

वही उन्होंने कहा कि मा. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रयासों से आज योग एक वैश्विक अभियान बन चुका है और यह हम सभी के लिए गर्व की बात है कि दुनिया ने भारत की इस विरासत को स्वीकार कर इससे लाभान्वित हो रही है। उन्होंने सभी से प्रतिदिन आधा घण्टा योगाभ्यास करने का संकल्प लेने की अपेक्षा की।

सीएमओ डॉ. श्याम विजय ने कहा कि योग का मतलब निरन्तरता है, इसको दैनिक जीवन शैली बनाना है।

वहीं उन्होंने कहा कि अधिक मात्रा में तेल, नमक और चीनी का सेवन करने से कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

वहीं उन्होंने सभी से खाने में 10 प्रतिशत तेल कम करने, नमक, चीनी का कम मात्रा में सेवन करने तथा रोजाना व्यायाम करने का आग्रह किया गया।

अन्त में जिला आयुर्वेदिक अधिकारी सुभाष कुमार ने योगाभ्यास कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी का आभार प्रकट करते हुए योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और स्वस्थ भारत निर्माण में योगदान देने की बात कही।

इस मौके पर सीडीओ वरूणा अग्रवाल, एडीएम ए.के. सिंह, डीडीओ मो. असलम सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रीय जनता मौजूद रहे।

 

Related posts

ब्रेकिंग:-21नवम्बर को देहरादून में विशाल प्रदर्शन का आह्वान।

khabargangakinareki

उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा दिनांक 18 अगस्त, 2024 को प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे के मध्य सहायक अध्यापक (एल.टी.) पदों की लिखित प्रतियोगी परीक्षा का किया जा रहा आयोजन।

khabargangakinareki

15 अगस्त, 2024 स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर जनपद में सभी सरकारी एवं गैर सरकारी इमारतों में सम्बन्धित विभागाध्यक्ष /कार्यालयाध्यक्ष द्वारा इतने बजे किया जाएगा ध्वजारोहण।

khabargangakinareki

Leave a Comment