Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsनैनीताल

ब्रेकिंग:-मतगणना के लिए कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण।

मतगणना के लिए कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण।
W
रिपोर्ट । ललित जोशी ।

जनपद नैनीताल के जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल ने बताया आगामी 10 मार्च को चुनाव आयोग द्वारा मतगणना निर्धारित की गयी है।
जिसके चलते कोई कर्मचारियों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
उसके लिए आज जनपद नैनीताल के हल्द्वानी
एमबीपीजी कालेज सभागार मे मतगणना कार्य हेतु नियुक्त कार्मिकों को प्रथम प्रशिक्षण कार्यक्रम पावर प्रजेंटेशन के माध्यम से मास्टर ट्रेनरों द्वारा दो पालियों में सैद्धान्तिक एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण के रूप दिया गया।

प्रशिक्षण के दौरान पोस्टल बैलेट, इलेक्टानिक ट्रांसमीटेड पोस्टल बैलेट सिस्टम(ईटीपीबीएस) की विस्तार से मास्टर ट्रेनरों द्वारा जानकारी दी गई।

उन्होने मतगणना कार्यो को संयम व लगन और सहनशीलता की अहमियत पर प्रकाश डालते हुये कहा कि त्रुटि रहित मतगणना चुनाव आयोग एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की प्राथमिकता है।

इस कार्य मे किसी भी प्रकार की लापरवाही ना हो इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
जिला अधिकारी गर्ब्याल ने कहा मतगणना के दौरान जो भी दायित्व दिये गये है ।
उनका भारत निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन के अनुसार निर्वहन करना सुनिश्चित करे।
उन्होने कहा कि मतगणना के दौरान भारत सरकार व राज्य सरकार की कोविड 19 गाइड लाइन का पालन करना अनिवार्य होगा।

Related posts

ब्रेकिंग:-मुझसे बेहतर कहने वाले, तुमसे बेहतर सुनने वाले” उक्त पंक्तियां गुनगुना कर किसने कहा गैरसैण राजधानी का मुद्दा आगे बढ़ाने कि जिम्मेदारी सौंपी जाय अगली पीढ़ी को ।

khabargangakinareki

विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर जनपद में आयोजित किये गये विभिन्न कार्यक्रम।

khabargangakinareki

राज्याभिषेक तिलपात्र के साथ हुआ रामलीलाओं के मंचन का समापन।

khabargangakinareki

Leave a Comment