Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsराजनीतिक

उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद राजस्थान सरकार की तरह उत्तराखंड में भी पुरानी पैंशन बहाली पर सरकार गंभीरता से विचार करेगी। केवल सती

सती ने प्रेसवार्ता कर किया बयान जारी।
रिपोर्ट:- गोविन्द रावत।

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव तथा पूर्व दर्ज़ा राज्य मंत्री एडवोकेट केवल सती ने प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद राजस्थान सरकार की तरह उत्तराखंड में भी पुरानी पैंशन बहाली पर सरकार गंभीरता से विचार करेगी। सती ने कहा कि राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बधाई के पात्र हैं ।

जिन्होंने दृढ़ इच्छाशक्ति दिखाकर पुरानी पैंशन बहाली का महत्वपूर्ण निर्णय लिया और प्रदेश सरकारों को भी प्रेरित किया।
उन्होंने ये भी बताया कि इसमें केन्द्र सरकार के निर्णय की प्रतिक्षा नहीं करनी है बल्कि पुरानी पैंशन बहाली के निर्णय का अधिकार क्षेत्र राज्य सरकार का है।

सती ने कहा कि कर्मचारियों की पैंशन बन्द करने का निर्णय ही ग़लत था।

सती ने कहा कि जब राज्य सरकारें पुरानी पैंशन बहाली का निर्णय लेंगी तब केन्द्र सरकार पर भी दबाव बनेगा और केन्द्रीय कर्मचारियों को भी पुरानी पैंशन बहाली का लाभ मिलेगा।

Related posts

निर्वाचन आयोग ने बूथ लेवल अधिकारियों का पारिश्रमिक दोगुना किया, BLO पर्यवेक्षकों के पारिश्रमिक में वृद्धि।

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-कश्मीर से साईकिल यात्रा पर निकले पद्मश्री डॉ. किरण सेठ ने एम्स ऋषिकेश पहुंचकर मेडिकल के छात्रों से देश की संस्कृति बचाने व संस्कृति के संरक्षण के लिए आगे आने का किया आह्वान।

khabargangakinareki

भिलंगना ब्लॉक के इस रा०ई०का० में एक दिवसीय आपदा संबंधी/त्वरित राहत-बचाव कार्य एवं जगरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA), टिहरी गढ़वाल द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।

khabargangakinareki

Leave a Comment