Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsनैनीताल

ब्रेकिंग:- यातायात सुगम बनाने हेतु 12 अप्रैल तक हर हाल में निर्माण कार्य पूरा करने की निर्देश।

स्थान । नैनीताल ।

यातायात सुगम बनाने हेतु 12 अप्रैल तक हरहाल में निर्माण कार्य पूरा किया जाये । दीपक रावत

रिपोर्ट ललित जोशी

जनपद नैनीताल हल्द्वानी-नैनीताल लाइफ लाइन पर निर्माणाधीन कलसिया पुल में कार्यदायी संस्था एन एच द्वारा अभी तक चलाई गई गतिविधियों की जानकारी कुमाऊँ मंडल आयुक्त दीपक रावत ने ली।

उन्होंने एचएच के अधिशासी अभियंता एचसी पाण्डे से यातायात सुगम रूप से सुचारू करने हेतु आगामी 12 अप्रैल तक हर हाल मे नवनिर्मित पुल का निर्माण पूर्ण कर लिये जाने के निर्देश दिये।

उन्होने जनसामान्य की सुविधा को मद्देनजर रख दोनों ओर से निर्माण कार्यो को पूर्ण गुणवत्ता एवं पारदर्शिता के साथ चलाये जाने के निर्देश दिये।
श्री रावत ने पेयजल विभाग के अधिकारियों को 30 मार्च तक पेयजल लाइन हरहाल मे शिफ्ट करने के निर्देश दिए।
बताया गया कि पुल निर्माण मे बीएसएनएल एवं आइडिया की संचार लाइनों को हरहाल मे 31 मार्च से पूर्व शिफ्ट कर दी जाए ।

उन्होंने यात्रा सीजन को देखते हुए लोक निर्माण विभाग को आवश्यक रूप से सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इसके उपरान्त आयुक्त श्री रावत ने भीमताल-हल्द्वानी मार्ग पर रानीबाग के पास निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण किया।

इस दौरान आयुक्त ने लोनिवि के अभियंताओं को रानीबाग स्थित पुल के निर्माण कार्यों को पूर्ण पारदर्शिता के साथ ही समयबद्व रूप से पूर्ण कराये जाने जाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण दौरान अधीक्षण अभियंता लोनिवि  राजेन्द सयाना मौजूद रहे।

Related posts

बाडाहाट उत्तरकाशी में अध्यक्ष पद के लिये भूपेंद्र चौहान ने डोर टू डोर सम्पर्क तेज कर दिया है।

khabargangakinareki

सरोवर नगरी व उसके आसपास बारिश के साथ साथ हुई ओला वृष्टि । जन जीवन अस्त व्यस्त।

khabargangakinareki

पूर्व सैनिकों के लिए एम्स में ईसीएचएस योजना शुरू – रैंक के आधार पर मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा।

khabargangakinareki

Leave a Comment