Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsउत्तरकाशी

ब्रेकिंग:-भारतीय ज्ञान परंपरा के स्वर्णिम अध्याय व्याख्यान माला की कड़ी में रंगमंच औऱ सामाजिक सरोकार एवं आयुर्वेद की वर्तमान प्रसंगिकता विषय पर व्याख्यान आयोजित

सुभाष बडोनी , उत्तरकाशी

आज़ादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय उत्तरकाशी द्वारा ‘ भारतीय ज्ञान परंपरा के स्वर्णिम अध्याय व्याख्यान माला की कड़ी में रंगमंच औऱ सामाजिक सरोकार एवं आयुर्वेद की वर्तमान प्रसंगिकता विषय पर व्याख्यान आयोजित कराया गया।

कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर, महाशय राजीव कुमार सरस्वती शिशु मंदिर तिलोथ में हुआ।

बिषय विशेषज्ञ जफ़र ने रंगमंच के सामाजिक पक्ष पर प्रस्तुति दी तथा डॉ. विनोद रावत ने आयुर्वेद की मूल भावना तथा उससे जुड़े जनकल्याण विषय पर विचार रखे।

महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती सविता गैरोला ने व्याख्यान के विषयों पर अपने पक्ष रखे तथा सभी स्वयंसेवी से गंभीरता से सभी सत्रों में प्रतिभाग करने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में सेवा योजना प्रभारी डॉ वीर राघव खंडूरी, डॉ सुनीता रावत, अमृत महोत्सव प्रभारी डॉ. विश्वनाथ राणा, डॉ रूचि कुलश्रेष्ठ, डॉ शिक्षा सेमवाल उपस्थित रहे.

Related posts

लोहे की भट्टी पर्यटकों के लिए आकर्षण तो होगी ही साथ ही स्थानीय लोगों को रोजगार भी मुहैया होगा। दीपक रावत।

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-ब्रह्मखाल में कल्याण शिविर का आयोजन, शिविर में पहुंचे क्षेत्रीय लोगों ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लिया लाभ।

khabargangakinareki

ऐम्स संस्थान में व्यापक अग्नि सुरक्षा और आपातकालीन तत्परता सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एम्स में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का किया गया आयोजन।

khabargangakinareki

Leave a Comment