Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारस्टोरी

ब्रेकिंगः-मुनिकीरेती क्षेत्र में गंगा में अलग – अलग स्थानों पर 2 युवकों के डूबने की सूचना

ऋषिकेश। मुनिकीरेती क्षेत्र में गंगा में अलग – अलग स्थानों पर 2 युवकों के डूबने की सूचना सामने आई है।

पहली घटना में पटना बिहार निवासी 27 वर्षीय राहुल राज अपने परिवार के सच्चा धाम घाट के पास नहा रहा था, अचानक राहुल राज मौके पर डूब गया।

जिसकी चूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम सर्चिंग अभियान चला रही हैं।

दूसरी घटना तपोवन के पास आईएसबीटी कैंप के पास अपने 4 दोस्तों के साथ गंगा में नहाने उतरा दिल्ली निवासी 29 वर्षीय आशीष कुमार गंगा में डूब गया।

जिसकी सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू शुरू कर दिया है।

मुनिकीरेती थाना के प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि अलग- अलग 2 घटनाओं में 2 युवकों के डूबने की सूचना है। जिनमें 1 दिल्ली निवासी 29 वर्षीय आशीष कुमार है और पटना बिहार निवासी 27 वर्षीय आशीष कुमार है।

सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू शुरू कर दिया है।

Related posts

World Cup फाइनल में हार के बाद दिल्ली में अहम बैठक, ऑस्ट्रेलिया से होगी बातचीत

khabargangakinareki

सरोवर नगरी व उसके आसपास बारिश के साथ साथ हुई ओला वृष्टि । जन जीवन अस्त व्यस्त।

khabargangakinareki

एस एस बी गुरिल्ला संगठन की बैठक घनसाली गैस गोदाम हनुमान मंदिर के सामने हुई संपन्न।

khabargangakinareki

Leave a Comment