Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsअपराधआकस्मिक समाचारउत्तरकाशीउत्तराखंड

ब्रेकिंग:-ऊर्जा निगम में तैनात आउटसोर्स कर्मचारी नौ दिनों से लापता परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका ,पुलिस जांच में जुटी।

ऊर्जा निगम में तैनात आउटसोर्स कर्मचारी नौ दिनों से लापता परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका ,पुलिस पूछताछ में जुटी, लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ कोई जानकारी नही लगी ।  विद्युत वितरण उपखंड भटवाड़ी के उप संस्थान मल्ला में आउट सोर्स एजेंसी से तैनात एक कर्मचारी बीते नौ  दिनों से लापता है।

परिजनों को मनेरी विद्युत विभाग कालोनी निवासी एक व्यक्ति पर शक है  पर पूछताछ जारी हैं । परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है ।

सीओ उत्तरकाशी का कहना हैं जिन लोगों की कॉल डिटेल निकली हैं उन से पूछताछ जारी हैं ।

मनेरी स्थित विद्युत विभाग कालोनी निवासी चिरंजी प्रसाद कंसवाल बीते 22 अगस्त से लापता है । परिजनों ने इस संबंध में मनेरी कोतवाली में गुमशुदगी भी दर्ज कराई है ।

परिजन राजेश सेमवाल ने बताया कि बीते 21 अगस्त को उसके पिता कालोनी में विभागीय कार्य से गए थे  यहां उनकी किसी व्यक्ति से बहस हो गई थी ।

उक्त व्यक्ति ने उसके पिता के खिलाफ अभद्र व्यवहार करने के आरोप में मनेरी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी ।

उसके बाद से उक्त व्यक्ति  उसके पिता को बार – बार फोन कर कोतवाली में बुला रहा था ।

लापता की  अंतिम फोन लोकेशन बयांणा पुल आ रही है जिससे उनके साथ अनहोनी की आशंका है ।

वही लापता व्यक्ति की तलाश की जा रही है तथा सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है ।

Related posts

ब्रेकिंग:-नशा तस्करों पर पुलिस की पैनी नजर,02 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ युवक को किया गिरफ्तार

khabargangakinareki

केंद्र व राज्य सरकार के सहयोग से एम्स संस्थान ने कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर मीनू सिंह के मार्गदर्शन में सुदूरवर्ती क्षेत्रों में ड्रोन आधारित स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने व आपात स्थिति में दवाएं उपलब्ध कराने के लिए ड्रोन का सफल ट्रॉयल किया।

khabargangakinareki

सचिव, मुख्यमंत्री, आवास एवं वित्त विभाग उत्तराखण्ड शासन ने जनपद भ्रमण के दूसरे दिन विकासखण्ड घनसाली क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न विकास परक योजनाओं का किया स्थलीय निरीक्षण।

khabargangakinareki

Leave a Comment