Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तरकाशीउत्तराखंडदिन की कहानीराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवर

ब्रेकिंग:-संगमचट्टी-अगोड़ा मोटर मार्ग पर दुःखद हादसा।

उत्तरकाशी। जनपद के संगमचट्टी-अगोड़ा मोटर मार्ग पर रवाड़ा के समीप वन विभाग का वाहन दुर्घटना ग्रस्त होकर करीब 20 मीटर खाई मे जा गिरा।
जिसमे रेंज अधिकारी की मौके पर ही मौत हो गई तथा दो कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए।
वही इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस सहित SDRF व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचे और घायालो को 108 के माध्यम से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं शव को बाहर निकालकर पुलिस ने पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बुधवार दोपहर संगमचट्टी मोटर मार्ग पर उस समय बड़ा हादसा हो गया। जब वन विभाग का सरकारी वाहन अनियंत्रित होकर करीब 20 मीटर खाई में जा गिरी। जिसमें वाहन में सवार रेंज अधिकारी शंकरानंद की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं एक वन रक्षक और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची रेसक्यू टीम और स्थानीय ग्रामीणों ने घायलों को खाई से बाहर ‌निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया वहीं घटना के बाद वन विभाग और परिजनों में मातम छा गया है।

Related posts

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विकासखंड देवप्रयाग हिंडोलाखाल में लक्ष्य संस्था द्वारा संचालित तकनीकी संसाधन केंद्र में महिला दिवस के अवसर पर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग उत्तराखंड सरकार के तत्वाधान में एक कार्यशाला का आयोजन।

khabargangakinareki

ब्रेकिंग्:- अंगदान के कानूनी ढांचे के सरलीकरण पर व्यापक चर्चा करने और अंग प्रत्यारोपण के अनुभवों को साझा करने के उद्देश्य से 29 व 30 जुलाई को एम्स ऋषिकेश में सीएमई का होगा आयोजन।

khabargangakinareki

बुधवार को कैरियर कॉउंसिलिंग/सेमिनार कक्ष टिहरी गढ़वाल निकट विकास भवन नई टिहरी में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारम्भ किया गया।

khabargangakinareki

Leave a Comment