Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारआध्यात्मिकउत्तराखंडखेलटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदेहरादूननैनीतालराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

ब्रेकिंग:-चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, सहकारिता, उच्च शिक्षा, विद्यालय शिक्षा एवं संस्कृत शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत द्वारा ली गयी चिकित्सा एवं शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक।

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, सहकारिता, उच्च शिक्षा, विद्यालय शिक्षा एवं संस्कृत शिक्षा मंत्री श्री धन सिंह रावत द्वारा शुक्रवार को चिकित्सा एवं शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली गई।

जिला सभागार नई टिहरी में आयोजित बैठक में मंत्री धन सिंह ने निर्देश दिए कि आउटसोर्स के माध्यम से तैनात कार्मिकों के नवीनीकरण की प्रक्रिया तीन साल तक विभागाध्यक्ष स्वयं करें।
वही सभी ग्राम सभाओं में रोस्टर वाइस स्वास्थ्य मेले लगाकर प्रत्येक व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड व डिजिटल आईडी बनाने, हर व्यक्ति की रेण्डम चैकिंग तथा सभी प्रकार की जांचे की जाएं।

मंत्री जी द्वारा चिकित्सा विभाग की बैठक के दौरान जनपद में आशा, एएनएम, सीएचओ, वार्ड ब्याय, नर्स, लैब टैक्निशियन, फर्मसिस्ट, एम्बुलेंस वाहन, वाहन चालक, स्वास्थ्य उपकरण, दवा आदि की जानकारी लेते हुए एएनएम और लैब टैक्निशियन की भर्ती हेतु जल्द विज्ञप्ति जारी कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि जनपद को 8 डॉक्टर जल्द ही उपलब्ध करा दिये जायेंगे और जल्द ही नर्सों की भर्ती की जायेगी।

कहा कि हर ब्लॉक में डॉक्टरों के लिए आवासीय भवन हो, एम्बुलेंस का रिस्पॉन्स टाइम 20 मिनट से अधिक न हो, ‘‘खुशियों की सवारी‘‘ वाहन हर ब्लॉक में हो।
इसके साथ ही 10 साल से अधिक एवं खराब खड़े वाहनों को नीलाम करने, मोतियाबिन्द ऑपरेशन हेतु लक्ष्य तय कर आवश्यक कार्यवाही करने, जच्चा बच्चा की सुरक्षा के दृष्टिगत संस्थागत प्रसव कराने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार द्वारा जिस गांव में सड़क नही है, वहां डंडी-कंडी/पालकी वालों को 15 सौ रूपये दिये जा रहे है, 270 जांचे निःशुल्क की जा रही है।

शिक्षा विभाग की बैठक के दौरान मा. मंत्री जी ने कहा कि स्थानीय स्तर पर अध्यापकों की व्यवस्था करने हेतु प्रधानाचार्य को भी शक्तियां दी जा रही हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि जनपद के डिग्री कॉलेजो के छात्र-छात्राओं द्वारा उच्च स्तरीय परीक्षा पास करने पर महाविद्यालय को सम्मानित किया जाएगा।
कक्षा 06 से 12 तक के बच्चों की 70 प्रतिशत से अधिक अंक आने पर छात्रवृति दिए जाने की बात कही गई तथा इस हेतु अभी से तैयारी करने के निर्देश दिये गये।

मा. मंत्री जी ने कम छात्र संख्या वाले स्कूलों को बन्द कर अभिभावकों की सहमति से छात्र- छात्राओं को 22 रूपये प्रति किमी. की दर से (एक तरफा) किराया देने, प्रत्येक स्कूल में कम्प्यूटर, पानी, बिजली, फर्नीचर, शौचालय, रसोईघर प्राथमिकता पर देने तथा जिन स्कूलों द्वारा कोई खर्च नहीं किया गया, उनकी बैठक कराने के निर्देश दिए गए। मा. मंत्री जी द्वारा दिए गए निर्देशों का अनुपालन करने हेतु संबंधित अधिकारियों को कम्पाईल रिर्पोट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

बैठक में अध्यक्ष जिला पंचायत सोना सजवाण, अध्यक्ष डीसीबी सुभाष रमोला, सीडीओ मनीष कुमार, सीएमओ मनु जैन, सीईओ एस.पी. सेमवाल, सीएमएस अमित राय, एसीएमओ एल.डी. सेमवाल, डीईओ बेसिक वी.के. ढौंडियाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

Uttarakhand High Court ने Ankita Bhandari मर्डर केस में मुख्य आरोपी Pulkit Arya की जमानत याचिका खारिज कर दी।

khabargangakinareki

जिलाधिकारी ने दिए आदेश, सभी निजी अस्पतालों में हुए अल्ट्रासाउंड के डेटा को जांच करने तथा जिन मशीन का समय पूरा हो गया और इस्तेमाल में नहीं है उनको किया जाय डिस्पोज ।

khabargangakinareki

“मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhamiके नेतृत्व में BJP की चुनौतीपूर्ण निर्णयों और प्रदर्शनी प्रवृत्तियों के कारण Uttarakhand

khabargangakinareki

Leave a Comment