Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsअल्मोड़ाआकस्मिक समाचारउत्तराखंडखेलटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदेहरादूननैनीतालराजनीतिकराष्ट्रीयरुद्रप्रयागविशेष कवरस्टोरी

ब्रेकिंग:-अगर आप भी बेचते है सिम कार्ड तो जान ले यह बात, अन्यथा लगेगा भारी जुर्माना।

अगर आप भी बेचते है सिम कार्ड तो जान ले यह बात, अन्यथा लगेगा भारी जुर्माना।

नई दिल्ली:- अब सिमकार्ड बेचने वालों के लिए सरकार ने नए नियम का प्रावधान किया है।

बताते चले कि अब सरकार ने धोखाधड़ी रोकने के लिए सभी सिमकार्ड विक्रेता का पुलिस सत्यापन अनिवार्य कर दिया है।

यही नही अब थोक में भी कनेक्शन बेचने का प्रावधान बन्द कर दिया है।

यह जानकारी बृहस्पतिवार को केंद्रीय दूरसंचार मंत्री अश्वनी वैष्णव ने मीडिया को दी।

जानकारी देते हुए मंत्री वैष्णव ने बताया कि अभी तक ऐसे मामलों पर कार्यवाही करते हुए लगभग 52 लाख मोबाइल कनेक्शन बंद कर दिए है।

वही केंद्रीय मंत्री द्वारा यह भी जानकारी दी गयी है कि मोबाइल कनेक्शन बन्द करने के अलावा 67 हज़ार सिम विक्रेताओ को भी काली सूची में उनकी गतिविधियों के देख कर डाला गया है।

केंद्रीय मंत्री ने यह भी जानकारी दी कि अब धोखाधड़ी पर अंकुश लगाने के लिए सभी सिमकार्ड विक्रेताओ का पुलिस सत्यापन अनिवार्य कर दिया गया है।

वही सख्त नियम के तहत जो भी सिम विक्रेता नियम का उल्लंघन करेगा उस पर 10 लाख का जुमार्ना लगाया जाएगा।

सिमकार्ड विक्रेताओ को पुलिस सत्यापन के लिए भी पर्याप्त समय दिया जाएगा।

अब विभाग द्वारा थोक में सिमकार्ड बेचने की सेवा को पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया है।
वही इन सबकी जगह नए व्यवसायिक कनेक्शन की नई व्यवस्था पेश की जाएगी

Related posts

यह संघटन 18 दिसंबर से अनिश्चित काल के लिए देहरादून में करेगा धरना प्रदर्शन।

khabargangakinareki

Supreme Court ने Corbett और Rajaji Tiger रिजर्व सहित Uttarakhand के संरक्षित क्षेत्रों में 45 निर्माण परियोजनाओं पर लगी रोक शर्तों के साथ हटा दी।”

khabargangakinareki

CM Dhami ने अधिकारियों को सभी भारतीय और विदेशी निवेशकों के लिए ‘Atithi Devo Bhava’ की भावना के साथ उचित व्यवस्था प्रदान करने का निर्देश दिया।

khabargangakinareki

Leave a Comment