Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsअल्मोड़ाआकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीदेहरादूननैनीतालराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवर

ब्रेकिंग:-पत्रकार कल्याण कोष व मुख्यमंत्री सम्मान पेंशन योजना के सदस्य नामित होने पर दिनेश जोशी को शॉल व माला पहनाकर कर किया गया सम्मानित।

पत्रकार कल्याण कोष व मुख्यमंत्री सम्मान पेंशन योजना के सदस्य नामित होने पर दिनेश जोशी को शॉल पहनाकर व माल्यार्ण करके सम्मानित किया गया।

पत्रकार हितों के प्रति सदैव समर्पित रहूंगा- डॉ दिनेश जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल से दूर हल्द्वानी में नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट इण्डिया (उत्तराखंड) की प्रदेश इकाई व हल्द्वानी प्रेस क्लब द्वारा डॉ दिनेश जोशी को उत्तराखंड पत्रकार कल्याण कोष व मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना समिति का सदस्य नामित किये जाने पर एनयूजे-आई, उत्तराखंड के प्रदेश कार्यालय में सम्मान समारोह कार्यक्रम में मीडियाकर्मियों के द्वारा सम्मानित किया गया।

श्री जोशी के सम्मान समारोह में कुमायूँ मण्डल के विभिन्न शहरों व ग्रामीण क्षेत्रो से आये संगठन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने शिरकत की व श्री जोशी को शॉल पहनाकर व माल्यार्ण करके समान्नित किया।

सम्मान कार्यक्रम में हल्द्वानी प्रेस क्लब के सदस्यों ने भी डॉ दिनेश जोशी को शुभकामनाएं दी और कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव कैलाश जोशी ने आभार जताया कि एनयुजे-आई के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा कुमाऊं से डॉ दिनेश जोशी का नाम भेजकर उन्हें सरकार द्वारा नामित कराया गया।

वहीं प्रदेश अध्यक्ष संजय तलवाड़ ने कहा कि हमारे संगठन का उद्देश्य है कि पत्रकारों के हित में काम करेंगे और डॉ दिनेश जोशी जमीनी पत्रकार हैं और अब उनके माध्यम से हम अन्य पत्रकारों के हित का कार्य करवाने में सक्षम होंगे।

वहीं श्री तलवाड़ संगठन की मजबूती के बारे में बताते हुए कहा कि एनयुजे आई एक ऐसा संगठन है जिसकी इकाइयां भारत से लगभग सभी प्रदेशों में है।

उन्होंने बताया की अब उत्तराखंड प्रदेश में भी जो इकाइयां रह गई है उनका भी विस्तार किया जायेगा और एनयूजे आई देश के सबसे मजबूत संगठन के रूप में उभर कर आ गया है।

वहीं दिनेश जोशी ने सम्मान करने आए सभी पत्रकारों को आश्वासन दिया कि आप सभी लोगों के सहयोग से मुझे जो दायित्व सौंपा गया है इस पर मैं खरा उतरने के लिए सभी पत्रकारों के लिए कार्य करूंगा और योग्य पत्रकारों के कार्य शीघ्रता से करवाने के लिए सदैव प्रयासरत रहूंगा।

कार्यक्रम में सुनील तलवाड़, इस्लाम हुसैन, अनुराग वर्मा, हसनैन, दीपक भंडारी, अजय चौहान, नीरू भल्ला, गिरीश जोशी, अरविंद मालिक, रमेश यादव, प्रमोद बमेठा, भगवान गंगोला, मोहन जोशी, गिरीश गोस्वामी, प्रवीण चोपड़ा,कमल जोशी, आशीष पांडेय, संदीप बिष्ट,शेर सिंह, रवी दुर्गापाल, राहुल सिंह द्रमवाल, समित अग्रवाल, ओपी अग्निहोत्री सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे। वही नैनीताल के पत्रकारों ने भी खुशी व्यक्त कर दिनेश जोशी को बधाई दी।

Related posts

श्री ज्योति प्रसाद गैरोला, उपाध्यक्ष (राज्य स्तरीय) बीस सूत्री कार्यक्रम एवं कार्यान्वयन समिति की अध्यक्षता में गुरूवार को बीस सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित।

khabargangakinareki

भारतीय सेना द्वारा आयोजित सूर्य देवभूमि चैलेंज 2.0 के समापन समारोह में पहुंचे सूबे के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी।

khabargangakinareki

प्राचीन श्रीराम तपस्थली आश्रम ब्रह्मपुरी में आध्यात्मिक शांति के लिए विश्व विख्यात सिंगर सोनू निगम ने की मौन साधना।

khabargangakinareki

Leave a Comment