Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तरकाशीउत्तराखंडखेलदिन की कहानीमनोरंजनविशेष कवर

बर्फबारी के बाद समुद्रतल से करीब 12 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित डोडीताल में पहुंचा, साल का पहला सात सदस्यीय ट्रैकिंग दल ।

बर्फबारी के बाद समुद्रतल से करीब 12 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित डोडीताल में साल का पहला सात सदस्यीय ट्रैकिंग दल पहुंचा है।

रिपोर्ट:- सुभाष बडोनी उत्तरकाशी।

इससे पहले भारी बर्फबारी के कारण ट्रैकर्स मांझी तक पहुंच पा रहे थे।

डोडीताल पहुंचे पहले दल ने बताया कि वहां पर डेढ़ किमी में फैला ताल 90 प्रतिशत जम गया है।

ट्रैकिंग व्यवसायी राजेश पंवार ने बताया कि बीते सोमवार सुबह पुणे, राजस्थान और गुड़गांव के सात सदस्यीय दल अगोड़ा से डोडीताल के लिए रवाना हुआ, जिसमें पांच पुरुष और दो महिला ट्रैकर्स शामिल थी।

ट्रैक पर करीब सात किमी की दूरी ट्रैकर्स ने करीब तीन फीट बर्फबारी में तय की।

सोमवार शाम को इस वर्ष का पहला सात सदस्यीय ट्रैकर्स दल डोडीताल पहुंचा, जो मंगलवार को अगोड़ा लौट आए हैं।

पंवार ने बताया कि इससे पहले दो दलों ने इस वर्ष डोडीताल पहुंचने की कोशिश की थी, लेकिन भारी बर्फबारी के कारण वे मांझी तक ही पहुंच पाए।

मांझी कैंप से डोडीताल की दूरी पांच किमी है।

ट्रैकर्स दल के लीडर हार्दिक और लव रावत ने बताया कि मांझी से. – डोडीताल तक अभी भी तीन फीट – बर्फ जमी है।

Related posts

थराली पुलिस की कार्यवाही: 500 ग्राम कीड़ा जड़ी के साथ एक अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार, लाखों की यारसागंबू बरामद।

khabargangakinareki

इस धाम में श्रद्धालुओं व यात्रियों का ध्यान भटका कर टप्पेबाजी की घटनाएं कारित कर सामान चोरी करने वाले कुख्यात अंतर्राजीय “पुष्पा गैंग” के 08 सदस्यों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-सैनिक प्रकोष्ठ अल्मोड़ा जिला अध्यक्ष राजू भट्ट का आरोप, केंद्र सरकार द्वारा सिलेंडर के दामों के बढ़ने से ग़रीब की जेब में डाका डालने हुआ काम।

khabargangakinareki

Leave a Comment