Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsउत्तराखंडटिहरी गढ़वालराजनीतिक

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सकलाना के विजेंद्र बिष्ट अध्यक्ष ओर अरविंद कोठारी बने महासचिव।

विजेंद्र बिष्ट अध्यक्ष ओर अरविंद कोठारी महासचिव बने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सकलाना के।

दिनाक 10:03:2024 को जनपद टिहरी गढ़वाल के धनोल्टी विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सकलाना मे सकलाना के वरिष्ट कांग्रेस जनों ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य श्री अखिलेश उनियाल की अध्यक्षता मे बैठक कर सर्वसम्मति से श्री विजेंद्र सिंह बिष्ट को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सकलाना के अध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित किया है।

जिसको की जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा के द्वारा शांति प्रसाद भट्ट प्रभारी विधानसभा धनोल्टी की संस्तुति पर अनुमोदित किया गया ।

उपरोक्त बैठक में श्री विजेंद्र सिंह बिष्ट (ब्लॉक अध्यक्ष)
श्री दयाल सिंह नेगी (कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष)
श्री विक्रम सिंह पंवार (ब्लॉक उपाध्यक्ष)
श्री कुंवर सिंह मनवाल (ब्लॉक उपाध्यक्ष)
श्री अरविंद कोठारी महासचिव
श्री लक्ष्मी प्रसाद उनियाल महासचिव
श्री प्रताप सिंह पंवार रिंगालगढ़( सचिव) नियुक्त किया गया ।

जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा ओर धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी शांति प्रसाद भट्ट ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारीयों को बधाई देते हुए कहा कि हम सभी लोगों को एक जुट एक मुठ होकर कांग्रेस पार्टी रीति और नीति को जन-जन तक पहुंचा कर वर्तमान समय में प्रदेश में तथा कथित डबल इंजन की सरकार के द्वारा की जा रही जन विरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाकर आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में लोगों से मतदान करने की अपील करनी है।

प्रदेश कांग्रेस के सदस्य अखिलेश उनियाल ने कहा की भाजपा झूठ पर झूठ बोलकर जनमानस को गुमराह करने का काम कर रही है उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि नौजवानों को रोजगार के नाम पर धोखा दिया जा रहा है और राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना को सरकार बंद करने की स्थिति में है।

Related posts

यहां जनता मिलन कार्यक्रम में दर्ज शिकायतों में अधिकांश का किया निराकरण।

khabargangakinareki

एम्स ऋषिकेश में “पोस्ट-कोविड वेलनेस: उभरती चुनौतियां- सार्वजनिक स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं और समाधान ” विषय पर वेबिनार का आयोजन।

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:- प्रदेश के महामहिम राज्यपाल ले० जनरल गुरमीत सिंह उत्तरकाशी जनपद के दो दिवसीय भ्रमण पर।

khabargangakinareki

Leave a Comment