Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवर

राजकीय पॉलीटेक्निक बछेलीखाल में द्वितीय चरण के वर्कशॉप भवन के भूमि पूजन एवं शिलान्यास का कार्यक्रम विधि-विधान के साथ मंत्री तकनीकी शिक्षा, वन, भाषा एवं निर्वाचन के द्वारा सम्पन्न किया गया।

टिहरी- मंगलवार को राजकीय पॉलीटेक्निक बछेलीखाल में द्वितीय चरण के वर्कशॉप भवन के भूमि पूजन एवं शिलान्यास का कार्यक्रम विधि-विधान के साथ माननीय मंत्री तकनीकी शिक्षा, वन, भाषा एवं निर्वाचन श्री सुबोध उनियाल के  द्वारा सम्पन्न किया गया।

भवन निर्माण की लागत 477.10 लाख रूपये है तथा इसका निर्माण एक वर्ष में पूर्ण होगा।

माननीय मंत्री जी द्वारा छात्रों को स्वरोजगार द्वारा स्वाबलम्बन की ओर बढने हेतु प्रेरित किया गया।

मंत्री जी द्वारा अवगत कराया गया कि नरेन्द्रनगर विधानसभा में प्रदेश के सबसे अधिक शैक्षिक संस्थान उपलब्ध हैं एवं शैक्षिक संस्थानों के विकास में सरकार अधिक से अधिक संसाधन उपलब्ध कराने हेतु प्रतिबद्ध है।

माननीय मंत्री जी द्वारा छात्रों के व्यक्तित्व विकास हेतु संस्थाओं में अधिक से अधिक शिक्षणेत्तर कार्यक्रम संचालित करने व वार्षिकोत्सव आयोजित करने हेतु भी विशेष रूप से निर्देशित किया गया।

इस अवसर पर निदेशक तकनीकी शिक्षा श्री आर०पी० गुप्ता जी द्वारा अवगत कराया गया कि शीघ्र ही राजकीय पॉलीटेक्निक बछेलीखाल में अभियांत्रिकी के साथ-साथ फार्मेसी का संचालन भी आगामी सत्र से किया जायेगा।

उक्त समारोह में श्री आर०पी० गुप्ता, निदेशक प्राविधिक शिक्षा, श्री देश राज, अपर निदेशक, प्राविधिक शिक्षा परिषद् के सचिव डॉ० राजेश उपाध्याय, परीक्षा नियंत्रक डॉ० मुकेश पाण्डेय, राजकीय पालीटेक्निक बछेलीखाल के प्रधानाचार्य श्री ओमकार शर्मा, ब्लाक प्रमुख नरेन्द्रनगर श्री राजेन्द्र भंडारी, महेन्द्र सिंह गुसांई विधायक प्रतिनधि एवं नवनियुक्त निदेशक वन निगम, श्री हर्षपाल कोहली मण्डल अध्यक्ष भाजपा श्री घिमण्ड सिंह जेवूडी एवं श्रीमती नन्देश्वरी देवी मण्डल अध्यक्षा महिला मोर्चा, भाजपा उत्तराखण्ड पेयजल संसाधन एवं निर्माण निगम चम्बा इकाई के परियोजना प्रबन्धक, श्री सौरभ शर्मा, प्राविधिक शिक्षा विभाग के सभी शिक्षकगण-कर्मचारीगण, समस्त छात्र/छात्राएं एवं क्षेत्र के गणमान्य जन कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर संस्था के प्रधानाचार्य द्वारा सभी का स्वागत किया गया।

समारोह में अपर निदेशक, तकनीकी शिक्षा उत्तराखण्ड  देश राज जी द्वारा समारोह में आये अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

समारोह को ब्लॉक प्रमुख नरेन्द्रनगर श्री राजेन्द्र भण्डारी एवं विधायक प्रतिनिधि श्री महेन्द्र गुसांई द्वारा संबोधित किया गया।

अन्त, में समारोह के पश्चात मंत्री द्वारा क्षेत्रीय जनता के साथ संवाद एवं जन समस्याओं का त्वरित निराकरण भी किया गया।

Related posts

नशे की लत से छुटकारा दिलाने के लिए पुलिस लाइन ज्ञानसू उत्तरकाशी में किया गया नशामुक्त काउंसलिंग शिविर का आयोजन*

khabargangakinareki

श्री कृष्ण भवन जीवनी माई मार्ग ऋषिकेश के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में आचार्य महामंडलेश्वर जूना पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद महाराज अध्यक्ष भारत माता मंदिर की गरिमामई उपस्थिति रही।

khabargangakinareki

एम्स,ऋषिकेश में अंतराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के उपलक्ष्य में विभिन्न यौगिक गतिविधियां शुरू।

khabargangakinareki

Leave a Comment