Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानी

चारधाम यात्रा पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं/यात्रियों को यात्रा मार्गों पर ना हो कोई दिक्कत न इसको लेकर जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल लगातार कर रहे मॉनिटरिंग।

चारधाम यात्रा पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं/यात्रियों को यात्रा मार्गों पर कहीं कोई दिक्कत न इसको लेकर जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल मयूर दीक्षित द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

जिलाधिकारी के दिशा निर्देशन में विभागीय अधिकारियों द्वारा भी अपने अपने क्षेत्रांतर्गत व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही है।

इसी क्रम में अधिशासी अभियंता जल संस्थान देवप्रयाग नरेश पाल द्वारा रविवार को पेयजल को लेकर देवप्रयाग डिवीजन के अंतर्गत ब्रह्मपुरी से लेकर कीर्तिनगर तक का निरीक्षण किया गया।

उन्होंने बताया कि इस दौरान सभी सात वाटर एटीएम पर तथा सभी टैंक टाइप स्टैण्ड पोस्ट (टीटीएसपी) पर पेयजल आपूर्ति सुचारू पाई गई।

शिवपुरी वाटर एटीएम पर यात्रियों द्वारा लगातार पेयजल का उपयोग करने से टैंक ख़ाली होने पर शीघ्र भरवाया गया।

उनके द्वारा एई/जेई को सभी वाटर एटीएम, टीटीएसपी पर पानी की निगरानी करते रहने के निर्देश दिए गए, ताकि उनमें पानी कम होने पर उन्हें तत्काल भरा जा सके और यात्रियों को पेयजल की कोई दिक्कत ना हो।

उन्होंने बताया कि यात्रा मार्ग तपोवन से कीर्तिनगर तक तथा काण्डीखाल से मलेथा तक 07 वॉटर ए.टी.एम. शिवपुरी, गुल्लर, ब्यासी, कौड़ियाला, देवप्रयाग, मलेथा तथा कीर्तिनगर में, 02 वॉटर प्यूरिफायर बागवान और दुगड्डा में, 02 स्टैंड पोस्ट बछेली खाल लगाये गये हैं।

इसके साथ ही 75 हैंड पम्प और 17 टीटीएसपी भी लगाये गये हैं।

चारो धामों की यात्रा व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित होती रहे, इस हेतु अपर जिलाधिकारी के.के. मिश्रा द्वारा जनपद टिहरी गढ़वाल क्षेत्रांतर्गत से चारों धामों में जाने वाले वाहनों/यात्रियों को चेक कर भेजे जाने हेतु अधिकारियों/कार्मिकों को शिफ्ट वाइस तैनात किया गया है।

कार्मिक यात्रियों के वाहनों की चेकिंग करेंगे तथा यात्रा हेतु निर्धारित तिथि का अवलोकन कर संबंधितों को निर्देशित करने के साथ वाहनों को धामों में भेजेंगे तथा इसकी सूचना निर्धारित प्रारूप पर उपलब्ध कराएंगे।

इस दौरान उनके द्वारा भद्रकाली परिसर में साफ सफाई तथा यात्रियों के रूकने, पेयजल कूड़ा प्रबन्धन आदि हेतु भी सम्बन्धित विभागों से समन्वय स्थपित करते हुए तत्संबंधित कार्य किए जायेंगे।

इसमें उप जिलाधिकारी नरेन्द्रनगर को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

 

Related posts

ब्रेकिंगः-केदारनाथ धाम में तबियत बिगड़ने के कारण मुंबई के एक यात्री को अपराह्न में हेली एम्बुलेंस के माध्यम से पहुँचाया गया एम्स ऋषिकेश।

khabargangakinareki

IMA POP 2023 भारतीय सेना में 343 भारतीय और 29 विदेशी कैडेटों के शामिल होने का प्रतीक है, जिन्हें Sri Lankan

khabargangakinareki

डीएम टिहरी एवं विधायक प्रतापनगर की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ तहसील दिवस।” “प्रतापनगर तहसील दिवस में दर्ज हुई 70 शिकायतें।

khabargangakinareki

Leave a Comment