Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदेहरादून

वाहन दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए शहर के आन्तरिक मार्गाे में सुरक्षात्मक कार्यों हेतु अनटाईड फण्ड से 23 लाख 18 हजार रूपये की धनराशि की गई आंवटित।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा विगत दिनों जनपद मुख्यालय शहर क्षेत्रान्तर्गत हुई वाहन दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए शहर के आन्तरिक मार्गाे में सुरक्षात्मक कार्यों हेतु अनटाईड फण्ड से 23 लाख 18 हजार रूपये की धनराशि आंवटित की गयी है।

जिलाधिकारी ने जनपद टिहरी गढ़वाल के नई टिहरी शहर क्षेत्रान्तर्गत विगत दिनों हुई वाहन दुर्घटनाओं के संबंध में नगरवासियों की मांग को दृष्टिगत रखते हुये शहर के आन्तरिक मार्गाे में सुरक्षात्मक कार्यों हेतु अनटाईड फण्ड से 23 लाख 18 हजार रूपये की धनराशि आंवटित की गयी है।

इस धनराशि से शहर में स्थित विद्यालयों/अत्यधिक भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर अप्रिय घटनाओं को रोकने हेतु शहर के आन्तरिक मार्गाे में Traffic Calming Measures (Speed Breaker इत्यादि) लगाने के कार्य किये जायेंगे।

उक्त कार्यों हेतु अधिशासी अभियन्ता प्रान्तीय खण्ड लो.नि.वि. नई टिहरी को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है।

जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारी को तत्काल शहर के आन्तरिक सडकों पर मानकों के अनुरूप सुरक्षात्मक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।

Related posts

जिलाधिकारी ने जनता दरबार में सुनी जनसमस्याएं, 51 आवेदन पत्र प्राप्त हुए, जो पेयजल, मुआवजा व आपदा सहित अन्य विषयों से संबंधित रहे।

khabargangakinareki

आमजन की सुविधाओं के लिए संचालित विभिन्न विभागों की जन उपयोगी योजनाओं एवं सुविधाओं से वंचित रह जाने/ छूट जाने पर आम जन द्वारा की जाने वाली शिकायतों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने अधिकारियों की ली बैठक।

khabargangakinareki

संवेदनशील मार्गों पर सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश, दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर जिलाधिकारी सख्त।”

khabargangakinareki

Leave a Comment