Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तरकाशीउत्तराखंडदिन की कहानीविशेष कवरस्टोरी

अवैध खनन पर राजस्व विभाग की छापेमारी,10 हजार घन मीटर रेत की नीलामी कर वसूले तीन लाख तीन हजार रुपए।

*अवैध खनन पर राजस्व विभाग की छापेमारी,10 हजार घन मीटर रेत की नीलामी कर वसूले तीन लाख तीन हजार रुपए*।

रिपोर्ट:-सुभाष बडोनी उत्तरकाशी

बड़ी खबर उत्तरकाशी से है जहां पर मंगलवार को राजस्व विभाग ने अवैध खनन पर छापेमारी की और स्थान मनेरा में दस हजार घन मीटर रेत बरामद की।

बताया गया है  कि इस बरामद रेत के पास से कोई भी खनन माफिया राजस्व विभाग के हाथ नहीं लगा।

लेकिन राजस्व विभाग ने अवैध खनन की रेत को बरामद कर बडी कामयाबी हासिल की राजस्व विभाग की टीम ने स्थानीय लोगों से सम्पर्क कर बरामद रेत की बोली लगाई तथा तीन लाख तीन हजार रुपए में रेत को विक्रय कर उक्त धनराशि को सरकारी खाते में जमा किया गया।

आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से राजस्व विभाग को स्थान मनेरा में हो रहे अवैध खनन की लगातार शिकायतें मिल रही थी जिस पर कार्यवाही करते हुए राजस्व विभाग एक्शन में
आ गया और उप जिलाधिकारी भटवाड़ी बृजेश तिवारी ने तत्काल राजस्व अधिकारी टीम गठित कर छापेमारी करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों की टीम में तहसीलदार भटवाड़ी सुरेश प्रसाद सेमवाल, नायब तहसीलदार भटवाड़ी जगेन्द्र चौहान, राजस्व निरीक्षक जोशियाडा, राजस्व उपनिरीक्षक जोशियाडा अरविंद पंवार के द्वारा अवैध खनन पर छापेमारी कर कामयाबी हासिल की।

Related posts

व्यथा:-जिला मुख्यालय से महज 3 किलोमीटर की दूरी पर स्यूणा गांव के ग्रामीण जर्जर ट्रॉली से आवागमन करने को मजबूर

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-आम आदमी पार्टी प्रत्याशी अमित जोशी ने अपने समर्थकों के साथ डोर टू डोर प्रचार।

khabargangakinareki

उत्तराखण्ड में शीतकालीन पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की हर्षिल-मुखबा की प्रस्तावित यात्रा को भव्य तरीके से आयोजित करने की तैयारियां की जा रही है।

khabargangakinareki

Leave a Comment