Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsअपराधआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानी

नाबालिग किशोरी को बरगलाकर भगा ले जाने वालों को टिहरी पुलिस ने यहाँ से किया गिरफ्तार ।

नाबालिग किशोरी को बरगलाकर भगा ले जाने वालों को टिहरी पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

🔶 दिनांक 28.10.2024 को सांय वादिनी मुकदमा श्रीमती मधु देवी पत्नी श्री लक्ष्मण सिंह चौहान निवासी ग्राम जाखणी थाना कीर्तिनगर जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा लिखित तहरीर अपनी नाबालिग पुत्री उम्र-16 वर्ष के साथ सलमान पुत्र नामालुम हाल निवासी जाखणी कीर्तिनगर टि0ग0 द्वारा छेड़खानी करने एवं धर्म परिवर्तन के लिये प्रेरित किये जाने के सम्बन्ध में दी गयी ।

🔷 जिसके आधार पर कोतवाली कीर्तिनगर पर मु0अ0सं0 24/2024 धारा 74 BNS, 3/5 उत्तराखण्ड धर्म स्वतन्त्रता अधि0 2018 एवं 7/8 पोक्सो अधिनियम बनाम सलमान उपरोक्त पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी उक्त अभियोग दर्ज होने के 4-5 घंटे के उपरान्त समय लगभग 23:50 बजे वादिनी के द्वारा पुनः थाना कीर्तिनगर पर आकर सूचना दी गई कि उसकी नाबालिग पुत्री बिना बताए घर से कहीं चली गई है इस पर थाना कीर्तिनगर पर अभियोग मु0अ0सं0 25/2024 धारा 137 (2) बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया ।

🔶 *मामले की गंभीरता के दृष्टिगत श्री आयुष अग्रवाल, SSP टिहरी गढ़वाल, के आदेशानुसार* पुलिस टीमों का गठन किया गया । पुलिस टीमों के द्वारा संदिग्ध अभियुक्त की कॉल डिटेल व CCTV फुटेज का विश्लेशण किया गया, तथा टीमों को अभियुक्त के मूल पते पर रवाना किया गया।

🔷 पुलिस के अथक प्रयास करने के उपरान्त महज 12 घंटे में नाबालिग अपहर्ता को मोजमपुर तुलसी उर्प गढ़ी थाना नजीबाबीद उत्तर प्रदेश से बरामद किया गया । तथा उक्त अपहर्ता से पूछताछ के आधार पर अभियुक्त सलमान एवं प्रकाश में आये शान मलिक को दिनांक-29/10/2024 को नजीबाबाद उत्तर प्रदेश से उसके मसकन से समय 6:30 बजे सांय गिरफ्तार किया गया ।

🔶 साथ ही अभियुक्तों से पूछताछ, में ज्ञात हुआ कि एक स्थानीय ब्यक्ति राकेश भट्ट भी उक्त अपराध में संलिप्त है । तथा इसी के द्वारा पीड़िता को घर से बुलाया गया तथा अपहर्ता को अभियुक्त सलमान के साध भगाने में षड़यत्र कारित किया गया । एक और पुलिस टीम गठित कर अभियुक्त राकेश भट्ट को दिनांक 29/10/2024 को जाखणी कीर्तिनगर से गिरफ्तार गिया गया ।

🔶टिहरी पुलिस द्वारा सभी से अपील की जाती है कि शांति व्यवस्था बनाये रखें इस प्रकरण में पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही की गई है।
*नाम पता अभियुक्तगण* –
01- सलमान उर्फ ईशान पुत्र अमीरुद्दीन निवासी- ग्राम अकबरपुरा चौगांवा थाना नजीबाबाद जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश उम्र 23 वर्ष ।
02- राकेश भट्ट पुत्र श्री दाताराम ।

Related posts

ब्रेकिंग:-आगामी चार धाम यात्रा में यमुनोत्री गंगोत्री धाम में व्यवस्थाएं होगीं चाक चौबंद, डीएम ने संबधित अधिकारियों को दिए निर्देश।

khabargangakinareki

पतंजलि के बाबा रामदेव, मुख्यमंत्री Dhami और राज्यपाल Gurmeet Singh चल रहे दौरे के दौरान Haridwar में निवेश के संबंध में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

khabargangakinareki

एडीएम टिहरी ने आपदा के दृष्टिगत नई टिहरी शहर का किया स्थलीय निरीक्षण।‘

khabargangakinareki

Leave a Comment