Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारआध्यात्मिकउत्तरकाशीउत्तराखंडविशेष कवर

बंद हुए गंगोत्री धाम के कपाट; यमुनोत्री धाम की यात्रा का वर्तमान सत्र अब संपन्न होने जा रहा ।

ब्रेकिंग उत्तरकाशी सुभाष बडोनी
गंगोत्री धाम के कपाट बंद
आज बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट और यमुनोत्री धाम की यात्रा का वर्तमान सत्र अब संपन्न होने जा रहा है।
परंपरानुसार गंगोत्री मंदिर के कपाट शनिवार 2 नवंबर को  और यमुनोत्री मंदिर के कपाट रविवार 3 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।
इन दोनों धामों में  दीपोत्सव के आयोजन के साथ ही कपाट बंद करने से पूर्व की विशेष पूजा-अर्चनाओं का क्रम जारी है।

धार्मिक परम्परानुसार  अन्नकूट पर्व पर 2 नवनम्बर को गंगोत्री मंदिर के कपाट अपराह्न 12:14 मिनट पर बंद कर दिए गए, कपाट बंद होने पर गंगोत्री धाम से गंगा जी की उत्सव मूर्ति को डोली में बिठाकर मुखवा गाँव लाया जायेगा।
जहाँ गंगा जी की उत्सव प्रतिमा गंगा मंदिर में शीतकाल में विराजमान रहेंगी। श्रद्धालुजन शीतकाल में मुखवा के गंगा मंदिर में दर्शन-पूजन कर सकेंगे।

यमुनोत्री मंदिर के कपाट भी  3 नवंबर को भैयादूज के पर्व पर अपराह्न 12:05 बजे बंद किए गए।

Related posts

पुलिस लाईन चंबा में किया गया मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन । सराहनीय कार्य करने वाले 22 कार्मिकों को Employee of the Month घोषित कर नगद धनराशि व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया गया पुरस्कृत ।

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-14 सितम्बर से 17 सितंबर 2023 तक यहाँ आयोजित होगी चार दिवसीय राष्ट्रीय कयाकिंग एवं कैनोइंग क्वालीफाईंग प्रतियोगिता।

khabargangakinareki

डीएम टिहरी एवं विधायक प्रतापनगर की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ तहसील दिवस।” “प्रतापनगर तहसील दिवस में दर्ज हुई 70 शिकायतें।

khabargangakinareki

Leave a Comment