Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वाल

यहां खाई में गिर गया था एक तेल का टैंकर ; टिहरी पुलिस की सूझबूझ से बची दो व्यक्तियों की जान।

#टिहरी पुलिस की सूझबूझ से बची दो व्यक्तियों की जान

दिनांक 29.11.2024 को जरिए राहगीर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना नरेंद्र नगर क्षेत्र में बेमर मार्ग प्रातः 2 बजकर 10 मिनट पर एक तेल का टैंकर खाई में गिर गई है।

इस सूचना पर प्रभारी चौकी जाजल उप निरीक्षक नवल किशोर गुप्ता मय पुलिस टीम के मौके पर पहुंचे तो एक तेल का टैंकर बेमर के पास करीब 100 मीटर खाई में गिरा हुआ मिला।

वही घटना में बिना देर किए तत्काल एसडीआरएफ को सूचना प्रेषित की गई दुर्घटनाग्रस्त टैंकर में ड्राइवर व क्लीनर थे जो खाई में ही फंसे हुए थे ।
बताया गया है कि इस घटनास्थल में मौके पर नीचे जाने का रास्ता न पाकर चौकी प्रभारी द्वारा वैकल्पिक रास्ते से पहुंचने का प्रयास किया परंतु अंधेरा और खड़ी चट्टान राहत बचाव कार्य में बाधा बनी थी।

बताया गया कि एसडीआरएफ थोड़ी देर बाद एसडीआरएफ की टीम मौके पर उपस्थित आई इसके बाद स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की संयुक्त प्रयास चालक चालक व क्लीनर को बाहर निकाल कर 108 एंबुलेंस के माध्यम से श्री देव सुमन चिकित्सालय नरेंद्र नगर भेजा गया जिसका इलाज चिकित्सकों द्वारा किया जा रहा है।

*नाम व पता घायल*
1 राजीव पुत्र श्री भपेंद्र शर्मा नि0 कस्बा झालू थाना हल्दोर जनपद बिजनौर उम्र 37 वर्ष (चालक)
2 निखिल पुत्र पपन चौधरी निवासी ग्राम आयतपुर खजूरी नजीमाबाद उम्र 18वर्ष

*राहत बचाव टीम*
उप नि0 नवल किशोर गुप्ता
का0 205 विवेक
एचजी 1064 देवेंद्र

*एसडीआरएएफ की टीम*

श्री सुरेंद्र सिंह भंडारी नि0 जाजल का राहत बचाव कार्य में विशेष सहयोग रहा।

Related posts

एम्स ऋषिकेश में ट्रॉमा रथ के साथ विश्व आघात सप्ताह का आगाज़ जनमानस को किया जाएगा आपदा एवं सड़क दुर्घटनाओं को लेकर जागरूक।

khabargangakinareki

बडकोट में नवनिर्मित महिला हेल्पलाइन कार्यालय का सी0ओ0 बडकोट ने रिबन काटकर किया शुभारम्भ।

khabargangakinareki

उत्तराखंड में कोरोना: पिछले 24 घंटे में मिले 17 नए संक्रमित, रेलवे स्टेशन पर आरटीपीसीआर-एंटीजन टेस्ट दोबारा शुरू

cradmin

Leave a Comment