Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तरकाशीउत्तराखंडदिन की कहानीराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवर

यहां पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान, किरायेदारों के सत्यापन न करवाने वाले 5 मकान मालिकों के खिलाफ पुलिस एक्ट में की कार्रवाई।

उत्तरकाशी में पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान, किरायेदारों के सत्यापन न करवाने वाले 5 मकान मालिकों के खिलाफ पुलिस एक्ट में की कार्रवाई*

रिपोर्ट:- सुभाष बडोनी उत्तरकाशी

सरिता डोबाल, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी* के निर्देशन में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने, संदिग्धों की निगरानी एवं बाहरी प्रान्तों/राज्यों से आए व्यक्तियों के शत्-प्रतिशत पुलिस सत्यापन करवाये जाने को लेकर *कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस* द्वारा उत्तरकाशी,जोशियाड़ा एवं ज्ञानसू क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया गया।

इस दौरान पुलिस टीम द्वारा गैर प्रान्तों से आए बाहरी व्यक्तियों /मजदूरों/ फड़-फेरी, रेड़ी/ठेले लगाने वाले *80 व्यक्तियों/ किरायेदारों के सत्यापन प्रपत्र भरकर जांच हेतु भेजे गये तथा किरायेदारों के सत्यापन न करने वाले 5 मकान मालिकों के विरुद्ध पुलिस एक्ट में कार्रवाई की गयी।

सत्यापन अभियान के दौरान पुलिस द्वारा सभी को अपने किरायेदारों के शत–प्रतिशत सत्यापन करवाने हेतु जागरूक किया गया तथा बाहर से आकर मजदूरी, फड–फेरी करने व घरेलू नौकर के रूप में कार्य करने वालों से अपना पुलिस सत्यापन अनिवार्य रूप से कराने की हिदायत दी गयी।

Related posts

Nainital में पर्यटकों की संख्या बढ़ी है; सप्ताहांत के दौरान भीड़ बढ़ने पर विशेष पार्किंग व्यवस्था की गई है

khabargangakinareki

Uttarakhand ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए तैयारी में, इंटरनेट सेवा Dehradun में बंद रहेगी; प्रधानमंत्री Modi और गृहमंत्री Shah का संबोधन

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-सूबे के मुख्यमंत्री ने पुलिस ट्रांजिट होस्टल का किया लोकार्पण।

khabargangakinareki

Leave a Comment