Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवर

स्थानीय निकाय चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने व पार्टी गतिविधियों के खिलाफ काम करने पर कांग्रेस के तीन नेताओं को 6 साल के लिए निष्कासित।

*स्थानीय निकाय चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने व पार्टी गतिविधियों के खिलाफ काम करने पर कांग्रेस के तीन नेताओं को 6 साल के लिए निष्कासित*

जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए स्थानीय निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी के खिलाफ चुनाव लड़ने और पार्टी की गतिविधियों के खिलाफ काम करने पर नगर पंचायत घनसाली के अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष विनोद लाल शाह और प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष चंबा विक्रम सिंह पवार नई टिहरी से युवा कांग्रेस के पूर्व लोकसभा अध्यक्ष पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष गंगा भगत सिंह नेगी को पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने और पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाये जाने पर 6 साल के लिए निष्कासित किया है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कांग्रेस पार्टी बहुत मजबूती के साथ पूरी जनपद के साथ-साथ प्रदेश भर में चुनाव लड़ रही है और ऐसी स्थिति में अगर कोई भी नेता या कार्यकर्ता पार्टी के खिलाफ काम करता हुआ पाया गया तो उसे बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा ।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक वार्ड से लेकर नगर तक अनुशासन समिति अपनी नजर बनाए हुए हैं इस समय एक-एक कार्यकर्ता को पार्टी के लिए जी जान से जुटना होगा और अपने प्रत्याशियों को जिताना होगा

Related posts

जनपद टिहरी के विभिन्न विद्यालयों के प्रशिक्षण कार्यक्रमों की श्रृंखला में भिलंगना ब्लॉक के रा०ई०का० धोपड़धार* में एक दिवसीय आपदा संबंधी/त्वरित राहत-बचाव कार्य एवं जगरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम।

khabargangakinareki

संवेदनशील मार्गों पर सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश, दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर जिलाधिकारी सख्त।”

khabargangakinareki

Tiger Terror in Uttarakhand: बाघ के एक के बाद एक हमलों से सहमा CTR प्रशासन, सफारी पर लगी रोक

khabargangakinareki

Leave a Comment