Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीदेहरादूनराजनीतिकविशेष कवरस्टोरी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी बस हादसे के बाद, पौड़ी अस्पताल में सामने आई अव्यवस्थाओं की शिकायत का लिया संज्ञान।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी बस हादसे के बाद, पौड़ी अस्पताल में सामने आई अव्यवस्थाओं की शिकायत का संज्ञान लिया है।

इस सम्बंध में मुख्यमंत्री ने पौड़ी के जिलाधिकारी से मामले में रिपोर्ट तलब करने के साथ ही, अस्पताल में सभी बुनियादी सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने बस हादसे में मृतक परिजन को कुल 5-5 लाख रुपए की सहायता राशि और गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपए की सहायता राशि तत्काल उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए।

बस हादसे के घायलों को पौड़ी अस्पताल में समुचित इलाज देने में अव्यवस्था, संबंधित शिकायत पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज कैम्प कार्यालय में उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लापरवाह अधिकारियों, कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए, अस्पताल में आपात स्थिति के लिए हर तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब उत्तराखण्ड में दूर दराज तक स्वास्थ्य सेवाओं का नेटवर्क उपलब्ध है।

ऐसे में अस्पतालों में गंभीर बीमार या घायलों के उपचार में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। इसके लिए प्रदेश भर के अस्पतालों में बुनियादी सुविधाओं के साथ ही, आवश्यक दवाई ओर मेडिकल स्टाफ की उपलब्धता हर वक्त सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री ने बस हादसे के कारणों की जांच कर परिवहन विभाग के अधिकारियों की लापरवाही पाए जाने पर कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए।

Related posts

धरासू पुलिस ने गांव-गांव में जाकर जानी सीनीयर सिटीजन की कुशलक्षेम।

khabargangakinareki

श्रीदेव सुमन पुण्यतिथि दिवस पर अमर शहीद को भावभीनी श्रद्धांजलि, वृक्षारोपण, मैराथन एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनाया गया स्मृति दिवस।

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-दिल्ली में एमसीडी चुनाव में जीत पर आम आदमी पार्टी के सल्ट विधानसभा अध्यक्ष गिरीश सत्यवली ने जनता का जताया आभार।

khabargangakinareki

Leave a Comment