Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsअल्मोड़ाआकस्मिक समाचारउत्तराखंडनैनीतालविशेष कवर

वन है तो सब कुछ है नही तो राम नाम सत्य है। चन्द्र शेखर जोशी।

स्थान। नैनीताल।

वन है तो सब कुछ है नही तो राम नाम सत्य है। चन्द्र शेखर जोशी।

रिपोर्ट। ललित जोशी / हर्षित जोशी

सरोवर नगरी नैनीताल से दूर भूमि संरक्षण वन प्रभाग नैनीताल के ओखलकांडा रेन्ज के पुटगाव, पोखरी, कालागडी, अम्दो, कुलोरी व बबियाढ के वन अधिकार धारी सदस्यो तथा जायका योजना मे गठित स्वंय सहायता समुह की सदस्यो के साथ आने वाले अग्नि काल (फायर सीजन) मे जंगलो को आग से बचाने से सम्बन्धित जनजागरूता हेतु एक वनाग्नि सुरक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया ।
जिसमे वन दरोगा चन्द्र शेखर जोशी द्वारा ग्रामीणों को आग से वनों को बचाने के लिए प्रेरित किया गया ।साथ ही विस्तृत जानकारी दी ।

श्री जोशी ने सभी को सम्बोधित करते हुए कहा वन है तो सब कुछ है हम भी है हमारे बच्चे भी है हवा भी है अगर वन नही रहे हवा नही मिली ।
तो राम नाम सत्य है।
वहीं उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वनों को आग से बचाया जाये।
उन्होंने कहा वनों में अगर आग लग जाती है तो वैज्ञानिक तरीकों से आग को कैसे बुझाया जा सकता है इस पर भी जानकारी दी गई।

गोष्ठी मे सभी से अपील की गई आग लगाने वाले अराजक तत्वों की जानकारी जुटाने तथा आवश्यक कार्यवाही हेतु वन बिभाग को सूचित भी किया जाये।

तथा वनाग्नि सुरक्षा काल मे अच्छा कार्य करने वाले सरपंचों, समुह सदस्यो व वन अधिकारी सदस्यो को पुरूस्कृत करने बिषय पर बताया गया।
इस बैठक मे सरपंच अम्दो, पोखरी, पुटगाव, कलागडी तथा समुह पदाधिकारी, बीटीसी सदस्य श्रीमती सुशीला कुरा, ग्राम प्रधान पोखरी श्रीमती खष्टी देवी आदि उपस्थित रहे। गोष्ठी का संचालन अनिल फुलारा द्वारा किया गया।

Related posts

पूर्व सैनिकों के लिए एम्स में ईसीएचएस योजना शुरू – रैंक के आधार पर मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा।

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-चार पेटी (192 पव्वे) अवैध देशी शराब के साथ एक अभियुक्त टिहरी पुलिस की गिरफ्त में।

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र टिहरी की जिला प्रबन्ध समिति एवं समाज कल्याण की समीक्षा बैठक जिला सभागार नई टिहरी में आयोजित ।

khabargangakinareki

Leave a Comment