Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवर

जनपद मुख्यालय स्थित पी.आई.सी. नई टिहरी में ‘जन सेवा‘ थीम पर शुरू हुए चिकित्सा एवं बहुउद्देशीय शिविर।

‘जनपद मुख्यालय स्थित पी.आई.सी. नई टिहरी में ‘जन सेवा‘ थीम पर शुरू हुए चिकित्सा एवं बहुउद्देशीय शिविर।‘‘

वर्तमान राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा जनपद टिहरी गढ़वाल में 22 से 30 मार्च, 2025 तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने शनिवार से जनपद मुख्यालय स्थित पी.आई.सी. बौराड़ी नई टिहरी में शुरू हुए बहुउद्देशीय शिविरों एवं विभिन्न विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
उन्होंने कहा कि इन बहुउद्देशीय शिविरों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों की समस्याओं का समाधान करने के साथ ही उनको विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करना सुनिश्चित करें।

विभागों द्वारा स्थापित किये गये स्टॉलों में आमजन को लाभ पहंुचाने के उद्देश्य से केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र एवं पंजीकरण की सुविधा मुहैया कराये जाने की व्यवस्था की गई है।

इसके साथ ही यहां पर चिकित्सा एवं बहुउद्देशीय शिविर के माध्यम से लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण एवं दिव्यांगजनों को उपकरण वितरित किये जा रहे हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्याम विजय ने बताया कि जनपद टिहरी के समस्त विकासखण्डों में दिनांक 23 मार्च से 30 मार्च, 2025 तक स्वास्थ्य शिविर/दिव्यांग शिविर आयोजित कर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी।

इन शिविरों में जिला चिकित्सालय बोराडी तथा उप जिला चिकित्सालय नरेंद्रनगर के विशेषज्ञ चिकित्सको के द्वारा विशेषज्ञ सेवाएं तथा दिव्यांग प्रमाण पत्र की सेवाएं प्रदान की जाएंगी।

उन्होंने बताया कि 23 मार्च 2024 को राजकीय प्रताप इण्टर कॉलेज बौराडी नई टिहरी, 24 मार्च को विकासखण्ड मुख्यालय थत्यूड, 25 मार्च को विकासखण्ड मुख्यालय थौलधार (कंडीसौड), 26 मार्च को विकासखण्ड मुख्यालय फकोट, 27 मार्च को विकासखण्ड मुख्यालय कीर्तिनगर, 28 मार्च को विकासखण्ड मुख्यालय घनसाली, 29 मार्च को विकासखण्ड मुख्यालय प्रतापनगर तथा 30 मार्च, 2025 को विकासखण्ड मुख्यालय देवप्रयाग में शिविर आयोजित किए जाएंगे।

इस मौके पर सीडीओ डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, डीएफओ टिहरी वन प्रभाग पुनीत तोमर, सीएमओ डॉ. श्याम विजय, पीडी डीआरडीए पी.एस. चौहान, डीडीओ मो. असलम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Related posts

गौरवः बीएमजे करेगा एम्स के जनरल आॅफ मेडिकल एविंडेंस का प्रकाशन एम्स और बीएमजे के मध्य एमओयू में हुए हस्ताक्षर।

khabargangakinareki

नगर निगम ऋषिकेश द्वारा स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के समापन अवसर पर 2 अक्टूबर 2024 में नगर निगम स्वर्ण जयंती प्रांगण में समापन समारोह किया गया आयोजित।

khabargangakinareki

Uttarakhand सरकार ने शीतकालीन राहत, बेघरों के लिए रात्रि आश्रय व्यवस्था में सुधार के लिए 1.35 करोड़ रुपये आवंटित किए।

khabargangakinareki

Leave a Comment