Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीरुद्रप्रयागविशेष कवर

ऑपरेशन मुस्कान:-केदारनाथ यात्रा में आये श्रद्धालुओं की मदद कर रही पुलिस, लोगों की मुस्कुराहट को वापस लाने में कारगर सिद्ध हो रहा है “ऑपरेशन मुस्कान”।

केदारनाथ यात्रा में आये श्रद्धालुओं की मदद कर रही रुद्रप्रयाग पुलिस, खोई हुई सामग्री लौटाकर उनकी मुस्कुराहट को वापस लाने में कारगर सिद्ध हो रहा है “ऑपरेशन मुस्कान”।

केदारनाथ धाम यात्रा के दौरान जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस के स्तर से श्रद्धालुओं की मदद करने हेतु “ऑपरेशन मुस्कान” चलाया हुआ है।

इसके तहत श्री केदारनाथ आने वाले श्रद्धालुओं की पुलिस के स्तर से हर सम्भव मदद की जा रही है।

खोया पाया केन्द्र पर नियुक्त कार्मिकों द्वारा बिछड़े हुए यात्रियों के सम्बन्ध में अनाउंसमेंट किया जा रहा है, साथ ही आपसी समन्वय से बिछड़ चुके यात्रियों को मिलवाने का कार्य किया जा रहा है तथा खोई हुई सामग्री को ढूंढकर यात्रियों को वापस कराया जा रहा है।
ऐसे ही दो विवरण इस प्रकार से हैंः-
● श्री केदारनाथ धाम यात्रा पर लुधियाना से आये श्रद्धालु जयप्रकाश जिनका बैग 10 मई को श्री केदारनाथ के कपाट खुलने के दिन श्री केदारनाथ धाम में खो गया था।

वहीं बताया गया कि बैग में महत्वपूर्ण दस्तावेज, मोबाइल फोन एवं अन्य जरूरी सामान था।

उनके द्वारा बैग खोने की सूचना उसी दिन खोया पाया केन्द्र को दी गयी थी।

रुद्रप्रयाग पुलिस के जवान संजय सिंह को जब यह बैग मिला था इनके द्वारा इस बैग के स्वामी का पता लगाने के लिए अपने स्तर से कई प्रयास किए गये, तथा खोया पाया केंद्र से सम्पर्क किया गया। चूंकि बैग स्वामी द्वारा बैग के खोने की सूचना पूर्व में ही खोया पाया केन्द्र को दी गयी थी।

आरक्षी संजय सिंह द्वारा खोया-पाया केन्द्र से श्रद्धालु की जानकारी व मोबाइल नम्बर लेकर उनसे सम्पर्क किया गया।

सम्पर्क करने पर उनके द्वारा बताया गया कि वे केदारनाथ धाम के दर्शन कर वापस अपने घर लखनऊ चले गये हैं, तथा उनके परिचित केदारनाथ दर्शन करने हेतु आ रखे हैं तथा अभी भी केदारनाथ धाम में मौजूद हैं तथा बैग उनकी सुपुर्दगी में देने हेतु कहा गया।

गत दिवस पुलिस जवान ने केदारनाथ पहुंचे इन परिचितों के से सम्पर्क कर उक्त बैग परिजन के सुपुर्द किया गया।

श्रद्धालु द्वारा वीडियो कॉल के माध्यम से रुद्रप्रयाग पुलिस का कोटि-कोटि आभार प्रकट किया गया।

● श्री केदारनाथ धाम यात्रा पर आये श्रद्धालु राजू विश्वास का मोबाइल फोन खो गया था, उनके द्वारा इसकी सूचना केदारनाथ धाम में ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवान को दी गई।

जिस पर पुलिस जवान द्वारा रुद्रप्रयाग पुलिस के स्तर से चलाये जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत तत्परता दिखाकर खोये हुए मोबाइल फोन को सकुशल ढूंढकर लौटाया गया है।

जिस पर श्रद्धालु द्वारा रुद्रप्रयाग पुलिस का आभार प्रकट किया गया है।
इन 13 दिनों में रुद्रप्रयाग पुलिस के “ऑपरेशन मुस्कान” ने 21 बिछड़े हुए मिलाये हैं, 15 खोये हुए मोबाइल फोन वापस दिलाये गये हैं तथा 15 पर्स अथवा खोये हुए कीमती सामान को वापस दिलाया गया है।

#operation smile,#Uk police operation smile

Related posts

राजनीतिक प्रत्याशा के बीच प्रधानमंत्री Modi Uttarakhand Investors Summit 2023 का उद्घाटन करेंगे

khabargangakinareki

भिलंगना ब्लॉक के रा०उ०मा० विद्यालय कोठियाडा* में एक दिवसीय आपदा संबंधी/त्वरित राहत-बचाव कार्य एवं जगरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA), टिहरी गढ़वाल द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।

khabargangakinareki

उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा दिनांक 18 अगस्त, 2024 को प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे के मध्य सहायक अध्यापक (एल.टी.) पदों की लिखित प्रतियोगी परीक्षा का किया जा रहा आयोजन।

khabargangakinareki

Leave a Comment