Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

पीएम विश्वकर्मा योजना की बैठक । जिलाधिकारी ने बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में पीएम विश्वकर्मा योजना की ली बैठक।

पीएम विश्वकर्मा योजना की बैठक संपन्न।‘‘

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में पीएम विश्वकर्मा योजना की बैठक ली।

वहीँ उन्होंने योजना की प्रगति रिपोर्ट की जानकारी ली तथा योजना संचालन में आ रही कठिनाइयों पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि योजना के तहत अन्य ट्रेड्स यथा मोबाइल रिपेयर, नर्सरी, कुकिंग, फोटोग्राफर, फ्लोरिकल्चर आदि जोड़ने की जरूरत है।

वहीं उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इसका फीडबैक देने तथा पराम्परागत व्यापार को फोकस करते हुए प्रशिक्षण देने को कहा।

पीडी डीआरडीए को योजना के तहत चिन्हित ट्रेड्स यथा बास्केट मेकर, राजमिस्त्री आदि के तहत लोगों को चिन्हित एवं प्रोत्साहित कर योजना से जोड़ने को कहा।

एसपीएमयू उद्योग निदेशालय देहरादून दिव्या राणा ने बताया कि योजना के तहत विभिन्न ट्रेड्स में 97 प्रतिशत ऑनबोर्ड हो चुके हैं। 07 को ऋण वितरण हुआ है।

24 प्रथम चरण ग्राम पंचायत स्तर पर लंबित हैं, जो समन्वय की कमी एवं आधार लिंक जैसी अन्य समस्याओं के चलते नहीं हो पा रहे हैं। इस पर जिलाधिकारी द्वारा डीपीआरओ को आवश्यक निर्देश दिए गए।

डीपीएमओ भूपेंद्र बिष्ट ने बताया कि योजना के अंतर्गत अभी तक 17 बैच में 500 लोगों को विभिन्न ट्रेड्स में ट्रेनिंग दी जा चुकी है तथा अगली ट्रेनिंग आईटीआई नई टिहरी में होनी है।

इस पर जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण की तिथि से जीएम डीआईसी और पीडी डीआरडीए को भी अवगत कराने को कहा।

इस मौके पर एडीएम ए.के. पांडेय, पीडी डीआरडीए पी.एस. चौहान, प्रबंधक जिला उद्योग केंद्र नरेंद्रनगर कृतिका कुलासरी सहित अशोक पाण्डेय उपस्थित रहे।

Related posts

जिला निर्वाचन अधिकारी ने विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ की बैठक।

khabargangakinareki

CM Dhami 24 December को Uttarakhand में 200 चयनित नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे, जिससे 1,376 पदों के लिए परिणाम की घोषणा

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-हर्षिल-क्यारकुटी ट्रैक को जोड़ने वाला पुल चढ़ा बारिश की भेंट।

khabargangakinareki

Leave a Comment