Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

विश्व प्रसिद्ध कैची धाम बाबा नीम करौली महाराज स्थापना दिवस पर लाखों श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर मालपुआ व चने का किया प्रसाद ग्रहण जिलाधिकारी व एसएसपी समेत तमाम अधिकारी व कर्मचारी रहे मौजूद।

स्थान। नैनीताल।
विश्व प्रसिद्ध कैची धाम बाबा नीम करौली महाराज स्थापना दिवस पर लाखों श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर मालपुआ व चने का किया प्रसाद ग्रहण जिलाधिकारी व एसएसपी समेत तमाम अधिकारी व कर्मचारी रहे मौजूद।

रिपोर्ट। ललित जोशी

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल से 15 किलोमीटर दूर विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में स्थापना दिवस पर भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं,जिलाधिकारी वंदना सिंह ने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए बताया कई दिनों तक से श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था।
बाबा नीम करौली महाराज कैंची धाम में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नीम करौली महाराज स्थापना दिवस बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया। जिसमें लाखों की संख्या में बाबा के भक्तों ने मालपुआ व चने का प्रसाद ग्रहण किया।

उन्होंने बताया कि इस बार प्रशासन ने पिछले वर्ष की तुलना में 600 से अधिक सटल सेवाएं बढ़ाई हैं,अब हल्द्वानी, नैनीताल, भीमताल और भवाली से सटल सेवाएं संचालित की जा रही हैं।
, जिलाधिकारी वंदना सिंह स्वयं भी भवाली में अपने वाहन को पार्क कर कैंची धाम तक सटल सेवा से पहुंचीं।

सुबह 5:00 बजे से बाबा के दरबार में मालपुए का प्रसाद वितरण शुरू होते ही मेला आरंभ हो गया।

श्रद्धालुओं की लंबी कतारें कैंची धाम के मुख्य द्वार से दो किलोमीटर तक फैली देखी गईं।
रिमझिम बारिश के बीच श्रद्धालु “बाबा नीब करौरी महाराज की जय” के जयकारों के साथ मंदिर तक पहुंचते रहे।

शुभ मूर्त में बाबा को भोग अर्पित कर दर्शनों के लिए खोल दिया।

नैनीताल शहर से 15 किलोमीटर दूर शिप्रा नदी से लगी हुई वैली में स्थापित कैंची मंदिर की वर्ष 1965 में स्थापना के बाद से ही भंडारे का आयोजन होते आ रहा है।
हनुमान अवतार कहे जाने वाले चमत्कारी नीब करौरी महाराज के आशीर्वाद से पिछले कुछ वर्षों से भंडारे का अस्तित्व लगातार विशाल होते जा रहा है।

देश विदेश के भक्त स्थापना के रोज यहां पहुंचकर बाबा के दर्शन करते हैं और भंडारा पाते हैं। इस बीच लाखों लोग दर्शन कर प्रसाद ग्रहण करते हैं।

इस वर्ष, स्थापना दिवस से पूर्व बाबा के श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने व्यवस्थाओं में विशेष ध्यान दिया है।
मंदिर दर्शन को जा रहे भक्त पार्किंग स्थल में वाहन पार्क कर सटल सेवा के माध्यम से कैंचीधाम मंदिर पहुँच रहे हैं। मंदिरों में मालपुआ और सब्जी का भोग चढ़ाया गया जिसे बाद में श्रद्धालु को वितरित किया गया।

मंदिर प्रबंधन की तरफ से भी प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई और भक्तों को निश्चित समय से मंदिर में प्रवेश करने दिया गया।
स्थापना दिवस के मौके पर जिले के कप्तान एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा स्वयं मेले की मॉनिटरिंग कर रहें है।

श्रद्धालुओं की हर सुविधाओं का ख्याल रखा जा रहा है। ताकी बाबा के भक्तों को किसी भी तरह की परेशानी ना हो। मौके पर SSP मीणा ने बताया कि इस भव्य मेले के आयोजन के लिए पुलिस प्रशासन बीते एक माह से तैयारी में जुटा था।

इस कार्यक्रम में सभी व्यवस्थाएं सुचारू चल रही है। दूरदराज के क्षेत्र से और देशभर से आ रहे श्रद्धालु आसानी से बाबा के दर्शन कर रहे हैं। डीएम और एसएसपी समेत जिले के सभी अधिकारी कैंची धाम की व्यवस्था को संभालने में जुटे हुए हैं।
लाखों की संख्या में श्रदालु जो कई किलोमीटर दूर तक लाइन में लगे रहते हैं ऐसा प्रतीत होता है जैसे बाबा जी का कोई चमत्कार हो और खुद पर खुद आगे बढ़ते जा रहे हैं।
नैनीताल से ललित जोशी की विशेष रिपोट।

Related posts

ब्रेकिंग:-गढ़ रत्न नरेन्द्र सिंह नेगी के गीतों पर झूमे मेलार्थी, जिले की स्थापना दिवस पर रेणुका मंदिर में आयोजित हो रहा मेला ।

khabargangakinareki

इस यात्रा रूट पर SP ने स्वयं सभाली यातायात व सुरक्षा व्यवस्था की कमान।

khabargangakinareki

Uttarakhand Cabinet meeting: जमीन की registry अब online भी हो सकेगी..।Dhami Cabinet के 13 महत्वपूर्ण निर्णय पढ़ें

khabargangakinareki

Leave a Comment