Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवर

मतदान दिवस 24 एवं 28 जुलाई को मतदान हेतु सार्वजनिक अवकाश।‘‘

‘‘मतदान दिवस 24 एवं 28 जुलाई को मतदान हेतु सार्वजनिक अवकाश।‘‘

त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 के तहत जनपद टिहरी गढ़वाल क्षेत्रान्तर्गत प्रथम चरण में दिनांक 24 जुलाई, 2025 को विकास खंड जौनपुर, प्रतापनगर, जाखणीधार, थौलघार व भिलंगना में तथा द्वितीय चरण में दिनांक 28 जुलाई, 2025 को कीर्तिनगर, देवप्रयाग, नरेन्द्रनगर व चम्बा में मतदान होना है।

जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पं.) नितिका खण्डेलवाल द्वारा शासन की अधिसूचना के निर्देशानुसार जनपद क्षेत्रान्तर्गत त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन के विकासखण्डवार प्रथम चरण के मतदान दिवस 24 जुलाई, 2025 एवं द्वितीय चरण के मतदान दिवस 28 जुलाई, 2025 को सम्बन्धित विकास खण्डों के क्षेत्रान्तर्गत निवास करने वाले शासकीय/अशासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, अर्द्ध-निकायों, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत कार्मिकों, कारीगरों, मजदूरों को मतदान हेतु संवेतन सार्वजनिक अवकाश घोषित किये गये हैं।

उक्त तिथियों को निर्वाचन क्षेत्रों के समस्त कोषागार तथा उपकोषागार भी बन्द रहेंगे।

 

Related posts

ब्रेकिंग:-मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से चयनित 226 अभ्यर्थियों को दिए गए नियुक्ति पत्र।

khabargangakinareki

रक्षा मंत्री Rajnath Singh ने Kankhal में दिव्य आध्यात्मिक महोत्सव को संबोधित किया, सांस्कृतिक संरक्षण में आध्यात्मिक शक्ति की भूमिका पर प्रकाश डाला

khabargangakinareki

Railway: राष्ट्रपति मुर्मू ने किया तीन नई ट्रेनों को रवाना, साथ में केंद्रीय मंत्री भी मौजूद

khabargangakinareki

Leave a Comment