Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराजनीतिकविशेष कवरस्टोरी

जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में सीएम हेल्पलाइन एवं मुख्यमंत्री घोषणाओं से संबंधित बैठक की गई आहूत।

जिलाधिकारी टिहरी ने सीएम हेल्पलाइन एवं मुख्यमंत्री घोषणाओं से संबंधित बैठक ली।‘‘

मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट के वीसी कक्ष में जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में सीएम हेल्पलाइन एवं मुख्यमंत्री घोषणाओं से संबंधित बैठक आहूत की गई।

जिलाधिकारी ने सीएम हेल्पलाइन पर लम्बित शिकायतों की विभागवार समीक्षा करते हुए पेयजल विभाग की सबसे अधिक 58 लम्बित शिकायतों को लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुए पेयजल आपूर्ति से संबंधित शिकायतों को शीघ्र निस्तारित करने तथा प्रत्येक का ब्रेकअप बनाकर देने के निर्देश दिये।

वहीं उन्होंने सभी अधिकारियों को मांग और सुझाव से संबंधित प्रकरणों को अलग करने, अनुचित शिकायतों को एल-2 स्तर से क्लोज करने, रिओपन होने वाली शिकायतों को क्लोज करने से पूर्व संज्ञान में लाने, शिकायतकर्ता से पोर्टल के माध्यम से सम्पर्क करने तथा पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों को समयान्तर्गत निस्तारित करने के निर्देश दिये।

सीएम घोषणाओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने विभागवार पूर्ण, अपूर्ण घोषणाओं की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

वहीं उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी यह सुनिश्चित कर लें कि कोई भी घोषणा जनपद स्तर पर लम्बित न रहे। इस मौके पर लोनिवि को सीएम घोषणा के अन्तर्गत ऐसी घोषणाएं जो पूर्व से ही किसी योजना के अन्तर्गत प्रगति पर हैं तथा उनको ट्रांसफर किया जाना है, या विलोप्ति किया जाना है, उनका ब्रेकअप बनाकर देने को कहा गया।

गरखेत में हैलीपैड निर्माण को लेकर एडीएम को साइट विजिट तथा बैठक आहूत करने तथा लोनिवि को डीपीआर बनाने को कहा गया।

बैठक में सीएम हेल्पलाइन पर लम्बित शिकायतों के संबंध में अधिकारियों ने बताया कि विद्युत में विद्युत आपूर्ति एवं मीटर, ग्राम्या में शिकायत एवं अन्य विभागों से संबंधित, लोनिवि में सड़क, सत्यापन, मुआवजा संबंधी, उरेडा में सौर स्वरोजगार योजना के तहत 143 का मुद्दा होने के कारण सब्सिडी न मिलने, श्रीदेव सुमन यूनिवर्सिटी में छात्र-छात्राओं के प्रमाण पत्रों संबंधी शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इस पर जिलाधिकारी ने सभी को समय से शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिये।

इसके साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों द्वारा सीएम घोषणाओं की अद्यतन प्र्रगति से अवगत कराया गया। बताया गया कि सिंचाई विभाग की 15 मंे से 10 पूर्ण, 02 शासन स्तर पर लम्बित, लोनिवि की 11 में से 02 पूर्ण, 04 आॅनगोइंग, ग्राम्य विकास की 02 घोषणाएं पूर्ण व 02 में डीपीआर शासन को प्रेषित की गई है। प्रा.स्वा.के. पिल्खी के उच्चीकरण हेतु दाननामा भूमि की रजिस्ट्री हो गई है। पीएचसी नैनबाग उच्चीकरण को लेकर भौगोलिक स्थिति एवं यात्रा मार्ग के चलते सकारात्मक प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। खेल विभाग की पूर्णानन्द मुनिकीरेती में मल्टी परपस हाॅल, नेशनल फुटबाॅल ग्रांउट, क्रिकेट पिच, बाॅलीबाॅल कोर्ट का कार्य प्रगति पर तथा हिण्डोलाखाल में इंडोर बैटमिंटन कोर्ट की डीपीआर शासन को भेजी गई। है। जिला पंचायत की बगासूधार मंे रैन टीन शेड का रैलिंग का पेंटिंग का कार्य शेष रह गया है।

बैठक में एडीएम ए.के. सिंह, सीएमओ श्याम विजय, एसई लोनिवि मनोज बिष्ट, डीडीओ मो. असलम, एसडीएम संदीप कुमार सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Related posts

ब्रेकिंग:-प्रातः काल छिंदवाड़ा चौरई में नौ दिवसीय श्री राम कथा का भव्य शुभारंभ।

khabargangakinareki

CM Dhami ने अधिकारियों को सभी भारतीय और विदेशी निवेशकों के लिए ‘Atithi Devo Bhava’ की भावना के साथ उचित व्यवस्था प्रदान करने का निर्देश दिया।

khabargangakinareki

एम्स, ऋषिकेश में राष्ट्रीय डेंगू दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में समाज में डेंगू बुखार के प्रति जनजागरूकता फैलाने व इससे बचाव के उपायों को बढ़ावा देने पर जोर।

khabargangakinareki

Leave a Comment