Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानी

जिला विकास अधिकारी, टिहरी गढ़वाल द्वारा ग्राम इस ग्राम पंचायत में किया गया प्राकृतिक जल स्रोतों के संवर्धन और संरक्षण के सम्बन्ध में निरीक्षण।

जिला विकास अधिकारी, टिहरी गढ़वाल मो. असलम द्वारा ग्राम पंचायत कांडा डांगी विकास खण्ड जाखणीधार में प्राकृतिक जल स्रोतों के संवर्धन और संरक्षण के सम्बन्ध में निरीक्षण किया गया।

ग्रामवासियों द्वारा अवगत कराया गया कि ग्राम में पानी की अत्यधिक समस्या है, जिससे ग्रामवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

गांव के नीचे की तरफ एक जल स्रोत है जो कि काफी दूरी पर स्थित है, इससे गांव में पीने के पानी की आपूर्ति भी नहीं हो पा रही है।

इस सम्बन्ध में जिला विकास अधिकारी, टिहरी गढ़वाल द्वारा ग्रामवासियों को अवगत कराया गया कि गांव में स्थित पुराने श्रोतों को रिचार्ज करने के लिए चैकडेम आदि के माध्यम से पुनरूद्वार / उपचार एवं धारा-नौला एवं नदियों के संरक्षण एवं पुनरूद्वार कार्यों को किए जाने की आवश्यकता है।

इसके साथ ही गांव के आस-पास के क्षेत्रों में रिचार्ज हॉल, चहल एवं खंतियाँ निर्मित किए जाने की आवश्यकता है।

क्यारदा नामे तोक व गदेरे के जीर्णोद्वार के लिए कार्य योजना बनाये जाने के निर्देश दिए गए ।

 

Related posts

Uttarakhand ने 10 नए निजी विश्वविद्यालयों और तीन Medical Colleges के साथ विस्तार की योजना बनाई है, शिक्षा क्षेत्र में 9000 करोड़ रुपये

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में विधानसभा देवप्रयाग के कक्षा 10 की परिषदीय परीक्षा 2023 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं हेतु आयोजित भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण 2023 में शामिल छात्रों के दल को फ्लैग ऑफ कर किया रवाना।

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-तेज रफ्तार एवं शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों की अब खैर नही- डीएम।

khabargangakinareki

Leave a Comment