Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीदेहरादूनविशेष कवरस्टोरीस्वास्थ्य

वृक्षारोपण से दिया हरियाली का संदेश हरेला पर्व पर एम्स मे आयोजित हुआ कार्यक्रम।

वृक्षारोपण से दिया हरियाली का संदेश
हरेला पर्व पर एम्स मे आयोजित हुआ कार्यक्रम।

राज्य भर में मनाए जा रहे हरेला पर्व के तहत एम्स ऋषिकेश में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो0 मीनू सिंह ने कहा कि वृक्ष ही धरती का श्रंृगार हैं।

वहीं इनका संवर्धन करना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है।

बुद्धवार को संस्थान परिसर के विभिन्न स्थानों में आयोजित हरेला पर्व कार्यक्रम के तहत संस्थान के अधिकारियों, फेकल्टी सदस्यों व अन्य स्टाफ द्वारा विभिन्न प्रजाति के फलदार पौधे रोपे गए। इस अवसर पर संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो0 मीनू सिंह ने वृक्षों की महत्ता बताते हुए इन्हें धरती का श्रृंगार बताया।

वहीं उन्होंने कहा कि जीवन जीने के लिए वायु का होना बहुत जरूरी है और बिना वृक्षों के हमें वायु प्राप्त नहीं हो सकती।

प्रो0 मीनू सिंह ने पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन के लिए वृक्षों का होना अत्यन्त महत्वपूर्ण बताया।

संस्थान परिसर में इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर बेहड़ा, त्रिफला और आंवला आदि प्रजाति के विभिन्न फलदार पौधे रोपे गए।

इस दौरान डीन एकेडमिक प्रो0 जया चतुर्वेदी, चिकित्सा अधीक्षक प्रो0 बी0 सत्या श्री, डाॅ0 प्रशांत पाटिल, डाॅ0 वाई0एस0 पयाल, डाॅ0 कमर आजम, डाॅ0 मधुर उनियाल, अधीक्षण अभियन्ता ले0 कर्नल राजेश जुयाल, विधि अधिकारी प्रदीप चंन्द्र पाण्डेय, सुरक्षा अधिकारी पीएस राणा सहित कई अन्य मौजूद रहे।

Related posts

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सकलाना के विजेंद्र बिष्ट अध्यक्ष ओर अरविंद कोठारी बने महासचिव।

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-फूल सिंह बिष्ट राजकीय महाविद्यालय लम्बगांव की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ शुरुआत।

khabargangakinareki

West Bengal HS Result 2024:आज जारी किए जाएंगे वेस्ट बंगाल 12वीं क्लास के नतीजे , यहाँ चेक करें?

khabar1239

Leave a Comment