Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदेहरादूनविशेष कवरस्टोरीस्वास्थ्य

एम्स ऋषिकेश में ट्रॉमा रथ के साथ विश्व आघात सप्ताह का आगाज़ जनमानस को किया जाएगा आपदा एवं सड़क दुर्घटनाओं को लेकर जागरूक।

एम्स ऋषिकेश में ट्रॉमा रथ के साथ विश्व आघात सप्ताह का आगाज़
जनमानस को किया जाएगा आपदा एवं सड़क दुर्घटनाओं को लेकर जागरूक।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में विश्व आघात सप्ताह विधिवत शुरू हो गया। इस अवसर पर एम्स की निदेशक प्रोफेसर (डॉ.) मीनू सिंह जी ने ट्रॉमा सेंटर के विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ) कमर आजम एवं डॉ. मधुर उनियाल जी के संचालन में ट्रॉमा रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।
गौरतलब है कि उत्तराखंड प्रदेश की भौगोलिक स्थिति के मद्देनजर आए दिन बढ़ रही आपदाएं और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव प्रशिक्षण हेतु
विश्व आघात सप्ताह प्रतिवर्ष 11 से 17 अक्टूबर तक मनाया जाता है। इसके अंतर्गत लोगों को सड़क दुर्घटनाओं एवं आपात स्थितियों में त्वरित ट्रॉमा प्रबंधन, प्राथमिक उपचार और जीवनरक्षा की जानकारी दी जाती है ।

बताया गया है कि ट्रॉमा रथ एम्स की ट्रॉमा टीम के साथ विभिन्न विद्यालयों, कॉलेजों, अस्पतालों और अन्य विभागों में पहुंचेगा,वहां टीम आमजन को यह प्रशिक्षण देगी कि ट्रॉमा की स्थिति में तत्काल क्या कदम उठाने चाहिए और कैसे समय रहते किसी दुर्घटना ग्रसित व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है।

कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में आघात प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाना और दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु दर को कम करना है।
इस अवसर पर एम्स की संकायाध्यक्ष अकादमिक प्रो. (डॉ.) जया चतुर्वेदी , एवं चिकित्सा अधीक्षक प्रो. (डॉ.) बी. सत्या श्री, ट्रॉमा सर्जरी एवं क्रिटिकल केयर डिपार्टमेंट की फैकल्टी सदस्य डॉ. नीरज कुमार, डॉ. रूबी कटारिया , रिसर्च कंसल्टेंट डॉ. शांतम पोखरियाल , डॉ. आदित्य चौधरी , वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी अखिलेश उनियाल, दीपिका कांडपाल , दिनेश लुहार , गौरव शर्मा , जितेंद्र वर्मा , नर्सिंग ऑफिसर शशिकांत , वनेपाल ,मेघा भट्ट , अनामिका,शीला , सिक्योरिटी स्टाफ एवं अन्य स्टाफ उपस्थित थे ।

Related posts

ब्रेकिंग:-तहसील मुख्यालय सल्ट में एसडीएम गौरव पाण्डे ने किया पौधरोपण, क्षेत्रवासियों को दी हरेला पर्व शुभकामनाएं।

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-हरिद्वार निवासी 04 यवकों को पुलिस ने 970 ग्राम अवैध चरस का परिवहन करते हुये किया गिरफ्तार

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-जिला चिकित्सालय में पल्स पोलियों अभियान का शुभारम्भ।

khabargangakinareki

Leave a Comment