Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीविशेष कवरस्टोरी

राज्य स्थापना सप्ताह कार्यक्रम के तहत 03 नवम्बर से 09 तक आयोजित किये जाएंगे पेंशन जागरूकता शिविर।

‘‘राज्य स्थापना सप्ताह कार्यक्रम के तहत 03 नवम्बर से 09 तक आयोजित किये जाएंगे पेंशन जागरूकता शिविर।‘‘

वरिष्ठ कोषाधिकारी टिहरी गढ़वाल मनोज पाण्डेय ने बताया कि निदेशक कोषागार पेंशन एवं हकदारी, उत्तराखण्ड के निर्देशन में राज्य के पेंशनरों के हितार्थ में 03 नवम्बर से 09 नवम्बर, 2025 तक कोषागार नई टिहरी, कोषागार नरेन्द्रनगर एवं समस्त उप कोषागार जनपद टिहरी गढ़वाल में पेंशन जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि निर्धारित कार्यक्रमानुसार 03 नवम्बर, 2025 को पेंशन स्वीकृति, पारिवारिक पेंशन प्रारम्भ करने में आने वाली व्यावहारिक कठिनाईयों एवं परेशानियों को दूर करने हेतु जागरूक किया जायेगा।

इसी प्रकार 04 नवम्बर को पेंशनरों के जीवन प्रमाण पत्र को डिजिटल माध्यम से जमा करवाने के सम्बन्ध में जानकारी/जागरूकता/प्रशिक्षण प्रदान, 05 नवम्बर को पेंशनरों को आयकर सम्बन्धी जानकारी प्रदान करना, 06 नवम्बर को पेंशनरों को राज्य स्वास्थ्य योजना एवं चिकित्सा प्रतिपूर्ति से सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान किया जाना/स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से पेंशनरों हेतु निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन, 07 नवम्बर को पुलिस विभाग एवं बैंकों के सहयोग से कार्मिकों/पेंशनरों को साईबर धोखाधड़ी से बचाव हेतु जागरूकता कार्यक्रम/ पेंशनरों हेतु हेल्प लाईन नम्बर जारी किया जायेगा।

दिनांक 08 नवम्बर को 80 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनरों के जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की जन मानस सुविधा प्रदान किये जाने के सम्बन्ध में चर्चा की जायेगी तथा 09 नवम्बर, 2025 को जनपद स्तर पर कार्यरत विभिन्न आहरण वितरण अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न देयकों एवं पेंशन प्रपत्रो में पायी जाने वाली कमियों/त्रुटियों के सम्बन्ध में चर्चा एवं समाधान किया जायेगा।

 

Related posts

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नई टिहरी के छात्र संघ का 39 दिन तक चला आंदोलन हुआ समाप्त।

khabargangakinareki

उत्तराखंड: फर्जी बैंक गारंटी पर काम देने वाले पीडब्ल्यूडी के दो इंजीनियर सस्पेंड, वित्तीय अनियमितता का भी आरोप

cradmin

जनपद टिहरी में अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी द्वारा जनपद में चल रहे जनगणना कार्यों की समीक्षा बैठक की गई आयोजित।

khabargangakinareki

Leave a Comment