Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराष्ट्रीयविशेष कवर

डीएम टिहरी ने गुलाब पथ योजना का किया लोकार्पण।

*डीएम टिहरी ने गुलाब पथ योजना का किया लोकार्पण”

आज रविवार को जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने सांई चौक नई टिहरी पहुंचकर अनुसूया देवी विकास समिति टिहरी द्वारा संचालित गुलाब पथ योजना का दीप प्रज्वलित कर लोकार्पण किया।

इस दौरान उन्होंने रिबन काटकर गुलाब के पौधे में जल   सींचन किया।

इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि यह एक अनोखी पहल है और छोटी-छोटी पहल करने से ही बड़े-बड़े कार्य सिद्ध होते हैं। हमारे कार्यों को देखकर भावी पीढ़ियां उसको आगे विस्तारित करने का कार्य कर सकते है।

वहीं उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण हेतु पौधारोपण आवश्यक है, जो भी पौधे रोपित किए जाते हैं, उनकी देख-रेख कर उन्हें सुरक्षित किया जाना जरूरी है।

समिति की अध्यक्ष विद्या नेगी ने जिलाधिकारी का स्वागत कर बेच अलंकरण करते हुए बताया कि समिति द्वारा प्रथम चरण में साईं चौक से छमुण्ड तक, द्वितीय चरण में छमुण्ड से डाइजर तक तथा तृतीय चरण में डाइजर से कलेक्टर तक गुलाब के पौधों को रोपित करने का लक्ष्य रखा गया है।

कार्यक्रम का संचालन विशेष आमंत्रित सदस्य रामलाल नौटियाल द्वारा किया गया।

इस अवसर पर समिति के संचालक यू.एस. नेगी सहित समिति से जुड़े कमल सिंह मेहर, शिव सिंह बिष्ट, उर्मिला राणा, गीता राणा एवं नागरिक मंच से सुंदरलाल उनियाल, त्रिलोक चंद्र रमोला, भगवान चंद्र रमोला आदि अन्य मौजूद रहे।

 

Related posts

ब्रेकिंगः-मानव समस्या पैदा करने में माहिर है। नमन कृष्ण महाराज।

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-जब तक बच्चे जागरूक नहीं होंगे। शहर साफ नहीं होगा। धीराज गर्ब्याल।

khabargangakinareki

दशगी पट्टी के कोटधार में पहाड़ी व्यंजन कख हरची का विमोचन।

khabargangakinareki

Leave a Comment