Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

जिला कलेक्ट्रेट के वीसी कक्ष में जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता एवं विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय की उपस्थिति में मेडिकल कॉलेज के सम्बन्ध में बैठक की गई आहूत।

मेडिकल कॉलेज को लेकर बैठक ।

शनिवार को जिला कलेक्ट्रेट के वीसी कक्ष में जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता एवं विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय की उपस्थिति में मेडिकल कॉलेज के सम्बन्ध में बैठक आहूत की गई।

इस मौके पर कार्यदाई संस्था के कंसल्टेंट सुमेर धर ने टिहरी मेडिकल कॉलेज में 100 सीटों के लिए प्रवेश की प्रारंभिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए मेडिकल कॉलेज में हॉस्पिटल बिल्डिंग, एक्सेस रोड, एकेडमिक ब्लॉक, रेजिडेंशियल एरिया, पार्किंग, हॉस्टल, गेस्ट हाउस, कैंटीन डॉरमेट्री आदि का मास्टर प्लान दिखाते हुए विस्तृत जानकारी दी। साइड शॉर्ट्स के माध्यम से अवगत कराया गया कि  31 एकड़ भूमि में से 25 प्रतिशत का सर्वे हो चुका है। यह साढ़े 8 करोड़ की परियोजना है, जिसमें उक्त कार्यों के साथ साथ सोलर पैनल, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, सेंसर, वेस्ट मैनेजमेंट आदि अनेकों कार्य किए जाने प्रस्तावित है तथा इसे बनने में लगभग दो साल का टाइम लगेगा।

क्षेत्रीय विधायक ने मेडिकल कॉलेज को इको फ्रेंडली ग्रीन हॉस्पिटल बनाने तथा कोमा जैसे मरीजों के लिए अलग से ब्लॉक बनाने का सुझाव दिया।

जिलाधिकारी ने एसडीएम को निर्धारित मानदंडों के अनुसार साइट विजिबिलिटी का खसरा चेक कर लेने को कहा।

बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष चंबा शोभनी धनोला, मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल, एएसपी जे.आर. जोशी, सीएमओ श्याम विजय, डीडीओ मोहम्मद असलम, एसडीएम संदीप कुमार, सभासद विजय कठैत, दिल्ली से गौरव गर्ग , देहरादून से आलोक कुमार पाण्डेय सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Related posts

ब्रेकिंग:-उत्तरकाशी में यहां हुआ वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत एक घायल।

khabargangakinareki

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स ऋषिकेश में76वां गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया।

khabargangakinareki

BreakingTehri :-मसूरी एवम खटीमा गोली कांड के अमर शहीदो को नई टिहरी में श्रद्धा सुमन किये गए अर्पित।

khabargangakinareki

Leave a Comment