Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडखेलटिहरी गढ़वालदिन की कहानीविशेष कवरस्टोरी

न्याय पंचायत देवंज, आमपाटा एवं गरवाण गांव में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार‘ कार्यक्रम आयोजित।

‘‘न्याय पंचायत देवंज, आमपाटा एवं गरवाण गांव में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार‘ कार्यक्रम आयोजित‘‘

‘‘उक्त शिविरों में 128 शिकायतें दर्ज, 61 का मौके पर निस्तारण‘‘

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के संकल्प ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार‘ कार्यक्रम के तहत  शुक्रवार को जनपद टिहरी गढ़वाल में तहसील घनसाली के भिलंगना ब्लॉक क्षेत्रान्तर्गत न्याय पंचायत देवंज, तहसील नरेन्द्रनगर क्षेत्रार्न्तगत न्याय पंचायत आमपाटा एवं तहसील प्रतापनगर क्षेत्रान्तर्गत न्याय पंचायत गरवाण में जिला प्रशासन की टीमों द्वारा बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन किया गया।

उक्त शिविरों में विभिन्न विभागों यथा कृषि, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, श्रम, सेवायोजन, समाज कल्याण, ग्राम्य विकास, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य, श्रम, सहकारिता, वन, सिंचाई, आयुष, राजस्व, पंचायती राज, सैनिक कल्याण आदि अन्य विभागों द्वारा स्टालों के माध्यम से जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

प्रमाण पत्रों एवं अन्य सेवाओं हेतु आवेदन प्राप्त करते हुए डाटा अपडेशन किया गया तथा शिकायतें प्राप्त कर अधिकांश का मौके पर निस्तारण किया गया।

तहसील घनसाली के भिलंगना ब्लॉक क्षेत्रान्तर्गत न्याय पंचायत देवंज के रा.इ.का. नवजीवन आश्रम घुत्तू में डीएफओ वन प्रभाग डैम टिहरी की अध्यक्षता में शिविर आयोजित किया गया। नोडल अधिकारी/सहायक निदेशक मत्स्य पालन उपेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि शिविर में 32 विभागों के स्टालों पर 378 लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस मौके पर 46 शिकायतें प्राप्त हुई, 22 का मौके पर निस्तारण किया गया।

प्रमाण पत्रों एवं अन्य सेवाओं हेतु 63 आवेदन प्राप्त किए गए गए। अन्य योजनाओं यथा स्वास्थ्य जांच/सामग्री आदि से 89 लोगों को लाभान्वित किया गया।

तहसील नरेन्द्रनगर क्षेत्रार्न्तगत न्याय पंचायत आमपाटा के रा.इ.का. जाजल में एसडीएम नरेन्द्रनगर आशीष घिल्डियाल की अध्यक्षता में शिविर आयोजित किया गया। इस मौके पर राज्य आंदोलनकारी बोर्ड उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री) सुभाष बड़थ्वाल द्वारा मुख्य अतिथि के रूप मंे प्रतिभाग किया गया। नोडल अधिकारी/एडीपीआरओ राकेश शर्मा ने बताया कि शिविर में 29 विभागों के स्टालों पर 157 लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस मौके पर 56 शिकायतें प्राप्त हुई, 20 का मौके पर निस्तारण किया गया।

प्रमाण पत्रों एवं अन्य सेवाओं हेतु 24 आवेदन प्राप्त किए गए गए।

अन्य योजनाओं यथा स्वास्थ्य जांच/सामग्री आदि से 10 लोगों को लाभान्वित किया गया। शिविर में डीपीआरओ एम.एम.खान, तहसीलदार ओ.पी. उनियाल, बीडीओ श्रुति वत्स सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

तहसील प्रतापनगर क्षेत्रान्तर्गत न्याय पंचायत गरवाण गांव के रा.इ.का. में एसडीएम प्रतापनगर की अध्यक्षता में शिविर आयोजित किया गया। नोडल अधिकारी/नर्सरी विकास अधिकारी राहुल राणा ने बताया कि शिविर में 26 विभागों के स्टालों पर 279 लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

इस मौके पर 26 शिकायतें प्राप्त हुई, 19 का मौके पर निस्तारण किया गया।

प्रमाण पत्रों एवं अन्य सेवाओं हेतु 33 आवेदन प्राप्त किए गए गए। अन्य योजनाओं यथा स्वास्थ्य जांच/सामग्री आदि से 78 लोगों को लाभान्वित किया गया।

उक्त शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Related posts

अण्डर-18 बालक वर्ग की वालीबॉल जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 13 एवं 14 जनवरी 2025 को ओंकारानंद सरस्वती मिलयम स्कूल मुनिकीरेती में किया जायेगा।

khabargangakinareki

Uttarkashi Tunnel Rescue: सीएम धामी ने बचाव टीमों को दी बधाई

khabargangakinareki

दिव्यांग कल्याण समिति सदस्यों द्वारा दूर दराज ग्रमीण क्षेत्र रेकुना में शिविर लगाकर जरूरत मन्दो को दिये कंबल आदि।

khabargangakinareki

Leave a Comment