Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीविशेष कवरस्टोरी

‘‘जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार‘ के अन्तर्गत नगर पंचायत तपोवन व गजा में कार्यक्रम सम्पन्न।

‘‘जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार‘ के अन्तर्गत नगर पंचायत तपोवन व गजा में कार्यक्रम सम्पन्न‘‘

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन एवं जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल के मार्गदर्शन में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम के अन्तर्गत आज मंगलवार 17 फरवरी को नगर पंचायत गजा एवं नगर पंचायत तपोवन में शिविर आयोजित कर लोगों की जनसमस्याओं एवं शिकायतों का निस्तारण किया गया।

नगर पंचायत गजा में अपर जिलाधिकारी अवधेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में शिविर आयोजित हुआ। शिविर में कुल 45 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 13 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। अपर जिलाधिकारी ने शेष शिकायतों को जनसमर्पण पोर्टल पर अपलोड कर समयबद्ध निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। विभागीय स्टालों पर 268 लोगों ने प्रतिभाग किया, जबकि स्वास्थ्य जांच/सामग्री वितरण आदि योजनाओं के माध्यम से 50 लोगों को लाभान्वित किया गया।

शिविर में नगर पंचायत गजा के अध्यक्ष कुंवर सिंह, ईओ/नोडल अधिकारी रोहित कुमार, तहसीलदार विनोद कुमार तिवाड़ी, डीएसओ मनोज डोभाल, उरेडा अधिकारी शिव सिंह मेहर, आयुर्वेदिक अधिकारी सुभाष चंद्र सहित जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

वहीं दूसरा शिविर नगर पंचायत तपोवन के लक्ष्मण मंदिर प्रांगण में एसडीएम नरेन्द्रनगर आशीष चन्द्र घिल्डियाल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

इस शिविर में विभिन्न विभागीय स्टालों पर 50 लोगों ने प्रतिभाग किया तथा कुल 21 शिकायतें प्राप्त हुईं। स्वास्थ्य जांच/सामग्री वितरण आदि योजनाओं के माध्यम से 17 लोगों को लाभान्वित किया गया।

इस अवसर पर नगर पंचायत तपोवन की अध्यक्षा विनीता बिष्ट, नोडल अधिकारी/अधिशासी अधिकारी अंजली रावत, तहसीलदार नरेन्द्रनगर अयोध्या प्रसाद उनियाल, सहायक प्रबंधक समाज कल्याण जयदीप भारद्वाज सहित वार्ड सदस्य एवं विभिन्न विभागीय कार्मिक उपस्थित रहे।

 

Related posts

जनपद टिहरी के चार तहसीलों में राजस्व पुलिस कार्यों का परित्याग” “राजस्व ग्रामों में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने की नई व्यवस्था लागू।

khabargangakinareki

PM Modi ने Uttarakhand वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया, double engine विकास के लिए राज्य की क्षमता की सराहना की और 3 लाख करोड़

khabargangakinareki

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को ज्योर्तिमठ पहुंचे, जहां उन्होंने रेस्क्यू अभियान का जायजा लिया। उन्होंने घटना स्थल का हवाई निरीक्षण भी किया।

khabargangakinareki

Leave a Comment