Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारदिन की कहानीनैनीतालविशेष कवरस्टोरी

यहाँ भरभराकर गिरी स्कूल की दीवार, अलबत्ता कोई चोटिल नही हुआ।

स्थान नैनीताल।
स्कूल की दीवार भरभराकर कर गिरी, अलबत्ता कोई चोटिल नही हुआ। मुकेश जोशी।
रिपोर्ट। ललित जोशी
नैनीताल। सरोवर नगरी के राजकीय प्राथमिक विद्यालय गोशाला के स्कूल की दीवार जो कई दिनों से जीर्ण शीर्ण हुई थी। और अब गिरे तब गिरे अवस्था में थी। जो भरभराकर गिर गई । अलबत्ता कोई जन हानि नहीं हुई साथ ही कोई चोटिल नही हुआ।
जैसे ही स्कूल की दीवार भरभराकर कर गिरी तो नगर पालिका परिषद के सभासद मुकेश जोशी मंटू समेत कई स्थानीय लोग मौके पर पहुँच गये ।

साथ ही दीवार गिरने की सूचना पालिका सभासद मुकेश जोशी द्वारा एसडीएम, व पटवारी समेत शिक्षा विभाग को भी दे दी गई। मुकेश जोशी का कहना है जब दीवार गिरी उसके आसपास कोई चहल कदमी नही थी वरना बहुत बड़ा नुकसान हो जाता । कोई चोटिल नही हुआ।
सूत्रों की माने तो कई क्षेत्रों में इस तरह की दीवारें जीर्ण शीर्ण हुई हैं ।जो कभी भी खतरे का कारण बन सकती है।

Related posts

उत्तराखंड: सैन्यधाम में 15 दिसंबर को शहीदों के परिजनों का होगा सम्मान, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे शिरकत

cradmin

कुमाऊं आयुक्त की पहल से ब्रिटिश कालीन नक्शों का होगा जीर्णोद्धार।

khabargangakinareki

दो दिसम्बर को रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले की सुनवाई का फैसला आने पर कोई अनहोनी न हो इसके लिए पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाल कर दिया शांति का संदेश।

khabargangakinareki

Leave a Comment