Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीनैनीतालविशेष कवरस्टोरी

बरिष्ठ पत्रकार गणेश कांडपाल के सबसे बड़े भाई के एन कांडपाल के निधन पर एन यू जे आई पत्रकारों समेत तमाम लोगों ने किया शोक व्यक्त ।

स्थान। नैनीताल
बरिष्ठ पत्रकार गणेश कांडपाल के सबसे बड़े भाई के एन कांडपाल के निधन पर एन यू जे आई पत्रकारों समेत तमाम लोगों ने शोक व्यक्त किया।
रिपोर्ट। ललित जोशी

नैनीताल ।सरोवर नगरी के बरिष्ठ पत्रकार गणेश चंद्र कांडपाल के बड़े भाई केएन. कांडपाल का 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
उनका निधन हार्ट अटैक के कारण हुआ।

के.एन. कांडपाल अपने छह भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके निधन का जैसे ही समाचार सरोवर नगरी नैनीताल पहुँचा तो एन यू जे आई समेत तमाम लोगों व परिवार में शोक की लहर दौड़ पड़ी। स्व कांडपाल अपने पीछे अपनी पत्नी एवं दो पुत्रों एवं परिवार के सभी लोगों को रोता बिलखता छोड़ गए । उनके दो पुत्र हैं बड़े पुत्र दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में चिकित्सक के पद पर कार्यरत हैं, जबकि छोटे पुत्र दिल्ली में ही अपना व्यवसाय संचालित करते हैं।

के.एन. कांडपाल का अंतिम संस्कार दिल्ली स्थित निगम बोध घाट में किया गया, जहां परिजनों, रिश्तेदारों एवं परिचितों ने उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

उनके निधन पर परिजनों व नैनीताल एनयूजेआई के पत्रकारों समेत तमाम लोगों ने गहरा शोक व्यक्त कर परिवार को इस दुःख को सहने की हिम्मत दिये जाने के लिए परमात्मा से विनती की।

Related posts

यहां जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में दर्ज हुई 22 शिकायतें/मांग पत्र।

khabargangakinareki

खूपी गांव व भवाली शहर का जिला अधिकारी वंदना सिंह ने देर रात किया निरीक्षण ।अधिकारियों व कर्मचारियों को दिये दिशा निर्देश।

khabargangakinareki

दुर्घटना की मिस्ट्री 18 घंटे के अन्दर सुलझी, बडेथी सड़क हादसे में देहरादून से अज्ञात वाहन चालक को किया गया गिरफ्तार।

khabargangakinareki

Leave a Comment