Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तरकाशीउत्तराखंडदिन की कहानीराजनीतिकविशेष कवर

ब्रेकिंग:-उत्तरकाशी में सिंगल यूज प्लास्टिक को आजीविका से जोड़ने की कवायद हुई तेज, सिंगल यूज प्लास्टिक के उचित निस्तारण से मिलेगा रोजगार।

सुभाष बडोनी,उत्तरकाशी

उत्तरकाशी में सिंगल यूज प्लास्टिक को आजीविका से जोड़ने की कवायद हुई तेज, सिंगल यूज प्लास्टिक के उचित निस्तारण से मिलेगा रोजगार।

रिपोर्ट:-सुभाष बडोनी,उत्तरकाशी

उत्तरकाशी जनपद में सिंगल यूज प्लास्टिक को आजीविका से जोड़ने की कवायद तेज हो गई है।

शनिवार को जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला की अध्यक्षता में सूचना विज्ञान केंद्र में कार्यशाला का आयोजन किया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक का उचित तरीके से निस्तारण कर आय का अच्छा स्रोत बन सकता है। लिहाजा इस दिशा में कार्य करने की आवश्यकता है।

इस दौरान जिलाधिकारी ने नगर पालिका को सिंगल यूज प्लास्टिक का उचित तरीके से निस्तारण को लेकर लोगों के बहुमूल्य सुझाव लेने के भी निर्देश दिए।
पीजी कालेज के असिस्टेंट प्रोफेसर महेंद्रपाल परमार ने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से सिंगल यूज प्लास्टिक व कचरे प्रबंधन के निस्तारण को लेकर विस्तृत जानकारियां दी तथा विकसित देशों में किस प्रकार से कचरे को आय का साधन बनाया है उसके बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया।
कार्यशाला में अपर जिलाधिकारी तीर्थपाल सिंह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्वेता राणा चौहान, सहायक समाज कल्याण अधिकारी गोपाल राणा, नगरपालिका निरीक्षक कुसुम राणा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे ।

Related posts

ब्रेकिंग:-हल्द्वानी विधायक श्री सुमित हृदयेश 2 दिन के जोशीमठ दौरे पर हुवे रवाना।

khabargangakinareki

जिलाधिकारी ने यहां पहुँच विभिन्न स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया तथा जिला पंचायत, व्यापार मंडल एवं गांववासियों के साथ बैठक कर सुना क्षेत्रीय जन समस्याओं को।

Haridwar यूनिटी मॉल का स्वागत करने के लिए तैयार: परंपरा और वाणिज्य को एक साथ लाने वाला ₹164 करोड़ का प्रोजेक्ट, जिसमें हर राज्य से उत्पादों

khabargangakinareki

Leave a Comment