Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीविशेष कवरस्टोरी

संवेदनशील मार्गों पर सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश, दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर जिलाधिकारी सख्त।”

संवेदनशील मार्गों पर सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश, दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर जिलाधिकारी सख्त”

जिलाधिकारी टिहरी ने चंबा, कुंजापुरी और देवप्रयाग क्षेत्रों में हाल ही में हुए हादसों की जानकारी लेते हुए संबंधित विभागों के साथ समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

वहीं उन्होंने चंबा–उत्तरकाशी सड़क के सभी संवेदनशील स्थलों पर भूस्खलन उपचार कार्य करने, जेसीबी मशीनों की तैनाती सुनिश्चित करने तथा उनकी सूची संबंधित विभागों के साथ साझा करने के निर्देश दिए।

लोक निर्माण विभाग, चंबा के अधिशासी अभियंता जगदीश खाती ने जानकारी दी कि चंबा–नैल मार्ग पर 15 पैरापेट लगे है तथा आगे क्रैश बैरियर लगाने की कार्यवाही प्रस्तावित है।

एआरटीओ सतेंद्र राज ने राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य मार्ग, एवं अन्य जिला मार्गों पर हुई दुर्घटनाओं, घायलों एवं मृतकों के आंकड़ों की जानकारी दी।

उन्होंने जनपद में चेक पोस्ट, एएनपीआर (ANPR) प्रणाली की स्थिति से भी अवगत कराया। साथ ही ढलान वाले मार्गों पर रंबल स्ट्रिप्स बनाने, यात्रियों को वाहन के ब्रेक, टायर, क्लच, हैंडब्रेक आदि की जांच करने हेतु जागरूक करने पर जोर दिया। परिवहन विभाग द्वारा की गई प्रवर्तन कार्रवाई एवं दुर्घटनाओं से संबंधित अभियोगों की जानकारी भी साझा की गई।

एसएसपी श्वेता चौबे ने हाल ही में नैल–चंबा मार्ग पर हुए हादसे के स्थल को ब्लैक स्पॉट घोषित कर उसका अध्ययन करने का सुझाव दिया।

वहीं उन्होंने चारधाम यात्रा सीजन के दौरान रात्रि में यात्रा से बचने तथा प्रातः 4 बजे के बाद ही यात्रा प्रारंभ करने के पूर्व जारी सरकारी आदेशों का पालन सुनिश्चित कराने पर बल दिया।

ऑल उत्तराखंड मोटर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन द्वारा तछला जैसे ढलान वाले मार्गों पर स्पीड साइन बोर्ड लगाने, दुर्घटनाओं की विस्तृत जांच, वाहनों की फिटनेस जांच, ड्राइविंग लाइसेंस (विशेषकर हिल लाइसेंस) की जांच तथा पार्किंग की समस्या के समाधान का सुझाव दिया गया।

इस पर जिलाधिकारी ने डंपिंग जोन को समतल कर पार्किंग हेतु उपयोग में लाने के निर्देश दिए।

इस बैठक में एडीएम शैलेंद्र नेगी, एएसपी दीपक, सभी एसडीएम, एआरटीओ सतेंद्र राज, बीआरओ से एस एस रावत, आंल उतराखंड मोटर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ऋषिकेश से गजेंद्र सिंह नेगी (प्रदेश अध्यक्ष), सुरेश तिवारी (प्रदेश महासचिव), अमर सिंह रावत (प्रदेश सचिव), बिजेंद्र सिंह कडांरी (प्रदेश संघठन मंत्री) आदि संबंधित उपस्थित रहे ।

टिहरी गढ़वाल।

Related posts

जिलाधिकारी ने करीब 8 किलोमीटर पैदल चलकर चमोली के सबसे दूरस्थ गांव डुमक-कलगोठ पहुंचकर डुमक के लिए प्रस्तावित नए सड़क सर्वेक्षण कार्यो का किया स्थलीय निरीक्षण।

khabargangakinareki

Winter Health Tips for Kids: वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ Dr. Vishal Kaushik बच्चों को ठंड से संबंधित संक्रमणों से बचाने के लिए

khabargangakinareki

उत्तराखण्ड गो सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेन्द्र अंथवाल ने शुक्रवार को यहां क्लेक्ट्रेट सभागार में जनपदीय निराश्रित गोवंश समिति की ली बैठक।

khabargangakinareki

Leave a Comment