Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीविशेष कवरस्टोरी

अलग अलग जगह से वन्यजीव हिंसक आया लपेट में ,एक दोपहिया वाहन में फंसा तो दूसरा पिंजरे में।

स्थान। नैनीताल।
अलग अलग जगह से वन्यजीव हिंसक आया लपेट में एक दोपहिया वाहन में फंसा तो दूसरा पिंजरे में।
रिपोर्ट। ललित जोशी।
नैनीताल । सरोवर नगरी से दूर भीमताल व ज्योली जहां वन्यजीव हिंसक ने कई लोगों को घायल कर व मौत के घाट सुला दिया था।

देर रात एक भीमताल मार्ग में दोपहिया वाहन की लपेट में आया तो दूसरा ज्योली के आसपास पिजरे में कैद हो गया। कुल मिलाकर तीन वन्यजीव हिंसक अभी तक पकड़ में आये हैं।यह दोनों घटना देर रात की है।

जहां एक ऐसी घटना घटी जिसने न केवल राहगीरों के होश उड़ा दिए, बल्कि वन्यजीव और मानव संघर्ष की एक डरावनी तस्वीर भी पेश की।

खुटानी इलाके में एक तेज रफ्तार बाइक और सड़क पार कर रहे वन्यजीव के बीच भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वन्यजीव बाइक के पुर्जों में ही फंस गया।

वहीं सूझबूझ से टला बड़ा हादसा।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दोपहिया वाहन में सवार युवक जा रहा था अचानक वन्यजीव छाड़ियो से निकला और सड़क पर आ गया और दोपहिया वाहन से टककरा गया और पहिये में फस गया।

जिसे बाद में वन विभाग की टीम ने वन्यजीव को कब्जे में लेकर रानीबाग रेस्क्यू सेंटर भेज दिया।वही दूसरी जगह ज्योली के आसपास भी वन्यजीव हिंसक पिजरे में कैद हो गया
दोनों वन्यजीव हिसकों को रानीबाग रेस्क्यू सेंटर भेज दिया है वन विभाग द्वारा जांच की जाएगी ये वही हिंसक वन्यजीव है जिसने अभी तक लोगों को मौत के घाट उतारा है।

Related posts

ब्रेकिंग:-श्रीराम तपस्थली ब्रह्मपुरी सनकादिक पीठ में गौरक्षकों का किया गया सम्मान।

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में विधानसभा देवप्रयाग के कक्षा 10 की परिषदीय परीक्षा 2023 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं हेतु आयोजित भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण 2023 में शामिल छात्रों के दल को फ्लैग ऑफ कर किया रवाना।

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-पुरौला महापंचायत पर रोक तीन सप्ताह भीतर सरकार दे जवाब।

khabargangakinareki

Leave a Comment